{"_id":"65f7d5f1d57e7f3d480c2cfb","slug":"kanpur-report-on-four-people-riding-a-bike-in-the-opposite-direction-for-the-first-time-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पहली बार... उल्टी दिशा में बाइक चलाने वाले चार लोगों पर रिपोर्ट, ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पहली बार... उल्टी दिशा में बाइक चलाने वाले चार लोगों पर रिपोर्ट, ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई
Mon, 18 Mar 2024 11:19 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 18 Mar 2024 11:19 AM IST
सार
डीसीपी ट्रैफिक आरती सिंह ने कहा कि पहले ही सार्वजनिक रूप से लोगों को सूचित किया जा चुका है कि उल्टी दिशा में गाड़ी न चलाएं। ट्रैफिक नियमों का पालन करें। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में पुलिस कमिश्नर के आदेश पर ट्रैफिक पुलिस ने जरीबचौकी पर उल्टी दिशा में बाइक चलाकर दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले चार वाहन मालिकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। टीआई सेंट्रल जोन मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस की इंटरसेप्टर प्रभारी ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर अभियान चलाया। इस दौरान दो बाइकों को उल्टी दिशा में आते पकड़ा गया और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 336 के तहत केस दर्ज करा दिया।
डीसीपी ट्रैफिक आरती सिंह ने कहा कि पहले ही सार्वजनिक रूप से लोगों को सूचित किया जा चुका है कि उल्टी दिशा में गाड़ी न चलाएं। ट्रैफिक नियमों का पालन करें। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें, तीन दिन पहले पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने ट्रैफिक पुलिस को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।