फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Primary school teacher committed suicide by hanging himself

Kanpur: प्राइमरी स्कूल के शिक्षक ने फंदे से लटक कर दी जान, परिजन नहीं बता सके वजह

Tue, 11 Mar 2025 07:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 11 Mar 2025 07:48 PM IST
सार

Kanpur News: प्राइमरी स्कूल के शिक्षक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना गुजैनी के जरौली फेज-2 की है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। 

विज्ञापन
Kanpur: Primary school teacher committed suicide by hanging himself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजैनी थानाक्षेत्र के जरौली फेज-2 निवासी प्राइमरी स्कूल के शिक्षक का शव मंगलवार सुबह मकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में रस्सी के सहारे लटकता मिला। पड़ोसियों की सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन


मूलरूप से चौबेपुर के मालों के ग्राम बजरहा पुरवा निवासी राजवीर कुरील (40) गुजैनी के जरौली फेज-2 में रहते थे। वह कानपुर देहात के मैथा में प्राइमरी स्कूल में शिक्षक पद पर तैनात थे। बड़े भाई जयदीप ने बताया कि तीन भाईयों में राजवीर दूसरे नंबर पर था जबकि सुनील सबसे छोटा है। उनकी पत्नी उर्वशी बड़ा चौराहा पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कैशियर हैं। परिवार में 9 वर्षीय आर्यन व 9 माह की बेटी वैष्णवी है। राजवीर रोज की तरह सोमवार को भी स्कूल गए थे। देर शाम वापस लौटने के बाद परिवार के साथ खाना खाकर सोने चले गए। मंगलवार सुबह जब वह कमरे में नहीं मिले तो पत्नी उन्हें आवाज देकर ढूंढने लगीं। कॉल किया तो मोबाइल कमरे में रखा मिला। उर्वशी उसे तलाशते हुए जब मकान के तीसरी मंजिल पर बने कमरे में पहुंची तो राजवीर का शव पंखे के कुंडे में रस्सी के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। गुजैनी थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके हैं। मौके पर जांच में कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। न ही परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन


दो दिन पहले हुआ था बेटी का मुंडन
जयदीप के अनुसार राजवीर ने कभी किसी प्रकार की समस्या नहीं बताई। अभी दो दिन पहले ही वैष्णवी का मुंडन हुआ था। हाल में एक कार भी खरीदकर लाए थे। इसके बाद इस तरह का कदम उठाने से वह लोग स्तब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed