फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Police action, A truck caught illicit liquor, smuggling from Delhi to Siliguri, one arrested

कानपुर पुलिस की कार्रवाई: एक ट्रक अवैध शराब पकड़ी, दिल्ली से सिलीगुड़ी हो रही थी तस्करी, एक गिरफ्तार

Sun, 17 Sep 2023 05:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 17 Sep 2023 05:30 PM IST
सार

Kanpur Crime: इंस्पेक्टर रोहित तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर इस ट्रक को रोका गया था। उसके पास शराब के परिवहन से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला है। जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Kanpur Police action, A truck caught illicit liquor, smuggling from Delhi to Siliguri, one arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में हरियाणा से दिल्ली से होकर कानपुर के रास्ते पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जा रही एक ट्रक शराब को कमिश्नरी पुलिस ने ने नवाबगंज थाना क्षेत्र में पकड़ लिया। चालक मौके से भागने में कामयाब रहा, जबकि ट्रक में सवार एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

शराब पकड़ने के साथ ही पुलिस ने आबकारी विभाग को सूचना दे दी है। इस पर नवाबगंज पुलिस द्वारा ट्रक को रोककर पूछताछ की गई, तो ट्रक ड्राइवर ने बताया कि वो चावल लेकर सोनीपत (हरियाणा) से पटना (बिहार) जा रहा है और प्रपत्रों के मांगे जाने पर चावल के परिवहन की बिल्टी प्रस्तुत की।
विज्ञापन

जब ट्रक में माल का परीक्षण किया गया, तो ट्रक शराब की पेटियों से भरी थी। पेटियों की गिनती की गई, तो 412 पेटियां शराब पाई गई। इसमें 70 पेटी 840 फुल बोतल, हाफ की 200 पेटी कुल 4800 बोतल, क्वार्टर की पेटी 142 कुल 6810 क्वार्टर बोतल शामिल थीं। इसका ट्रक ड्राइवर के पास कोई भी वैद्य प्रपत्र उपलब्ध नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

35 लाख बताई जा रही है कीमत
एसीपी अकमल खान के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में पकड़ी गई शराब की कीमत लाखों में आंकी जा रही है। फिलहाल पुलिस शराब की पूरी खेप उतरवाकर उसकी गिनती करवा रही है।  इंस्पेक्टर रोहित तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर इस ट्रक को रोका गया था। उसके पास शराब के परिवहन से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला है। जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed