फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur new four lane road will built from barrage to Company Bagh which will provide relief from traffic jams

Kanpur: बैराज से कंपनीबाग तक चार लेन का बनेगा नया मार्ग, जाम से मिलेगी निजात…डीपीआर हो रही है तैयार

Sun, 02 Nov 2025 08:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 02 Nov 2025 08:54 AM IST
सार

Kanpur News: केडीए सचिव अभय कुमार पांडेय ने बताया कि इस मार्ग के बनने से कंपनीबाग से बैराज आने-जाने के लिए दो मार्ग हो जाएंगे। तब इनका वन-वे की तरह भी उपयोग हो सकेगा। एक मार्ग से वाहन जाएंगे और दूसरे से आएंगे।

विज्ञापन
Kanpur new four lane road will built from barrage to Company Bagh which will provide relief from traffic jams
अटल घाट से कंपनी बाग तक रोड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में गंगा बैराज से कंपनीबाग तक चार-लेन का नया मार्ग बनेगा। इससे इस व्यस्त मार्ग में जाम से निजात मिल जाएगी। शुक्रवार को कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्माण के लिए सैद्धांतिक सहमति बन गई है। डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। इसके लिए केडीए ने शिक्षण संस्थान से जमीन खरीदने के लिए भी सहमति ले ली है। सब कुछ तय समय में हुआ तो डेढ़ साल में इस नए मार्ग में वाहन फर्राटा भर सकेंगे।

विज्ञापन

गंगा बैराज से कंपनीबाग चौराहे की दूरी लगभग ढाई किलोमीटर है। यह मार्ग विष्णुपुरी धर्मशाला चौराहे तक चार लेन और उसके आगे नवाबगंज कर्बला चौराहे तक संकरा है। वीएसएसडी कॉलेज गेट के पास दो अंधे मोड़ भी हैं। मंधना-शुक्लागंज होते हुए लखनऊ के मोहन लालगंज तक 104 किलोमीटर लंबे स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण और इसी रूट पर स्थित सरैयां रेलवे क्राॅसिंग पर पुल का निर्माण पूरा होने से कंपनीबाग-बैराज रोड पर वाहनों की संख्या और बढ़ेगी।

विज्ञापन

वैकल्पिक मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया
इसके मद्देनजर केडीए ने कंपनीबाग-बैराज के बीच चार-लेन के वैकल्पिक मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया है। केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल ने बताया कि नया मार्ग बैराज से अटल घाट के पीछे से नाले के किनारे-किनारे, विष्णुपुरी होते हुए कंपनीबाग के पास मिल जाएगा। यहां तक सड़क चार लेन की है। नई सड़क बनाने के लिए चिह्नित ज्यादातर जमीन केडीए की है।  कुछ जमीन ब्रह्मावर्त सनातन धर्म महामंडल की है।

विज्ञापन

एक मार्ग से वाहन जाएंगे और दूसरे से आएंगे
चूंकि अटल घाट के पीछे निचली जमीन है यहां बरसात के दौरान पानी भर जाता है, इसलिए वहां पिलर बनाकर निर्माण होगा। नए मार्ग से बैराज से कंपनीबाग पहुंचने पर करीब ढाई सौ मीटर कम दूरी तय करनी पड़ेगी। केडीए सचिव अभय कुमार पांडेय ने बताया कि इस मार्ग के बनने से कंपनीबाग से बैराज आने-जाने के लिए दो मार्ग हो जाएंगे। तब इनका वन-वे की तरह भी उपयोग हो सकेगा। एक मार्ग से वाहन जाएंगे और दूसरे से आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed