{"_id":"63abff1d09cb1306b3795555","slug":"kanpur-mini-truck-crushed-five-year-old-innocent-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बैक हो रहे मिनी ट्रक ने पांच साल के मासूम को रौंदा, इलाज के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बैक हो रहे मिनी ट्रक ने पांच साल के मासूम को रौंदा, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Wed, 28 Dec 2022 02:10 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 28 Dec 2022 02:10 PM IST
सार
यूपी के कानपुर में मिनी ट्रक की टक्कर से मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में गांधीग्राम स्थित विनोबा नगर में गोदाम से सीमेंट लादने आए मिनी ट्रक ने बैक करते समय पांच साल के मासूम को रौंद दिया। उपचार के दौरान मासूम की मौत हो गयी। बच्चे के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों को शांत कराने में जुटी रही।
विज्ञापन
विनोबा नगर निवासी बबलू मिश्रा एक कार शोरूम में सिक्योरिटी गार्ड हैं। उनका पांच साल का बेटा शिवांश मिश्रा पास के एक निजी स्कूल में पीजी में पढ़ता था। मंगलवार दोपहर को स्कूल की छुट्टी के बाद शिवांश अपनी बड़ी बहन के साथ स्कूल से वापस घर लौट रहा था। तभी घर से कुछ दूरी पर एक बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान के गोदाम से मिनी ट्रक सीमेंट लादने पहुंचा।
विज्ञापन
चालक ने वाहन बैक करते समय शिवांश को रौंद दिया। जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से चालक वाहन को छोड़कर भाग गया। परिजनों ने बच्चे को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बुधवार को इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गयी। उसके बाद परिजन गोदाम मालिक की दुकान पहुंचे और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों को शांत कराने मे जुटी है।
विज्ञापन