Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Liver transplant center can be started from next year efforts are being made in GSVM Medical College

Kanpur: अगले साल से लिवर ट्रांसप्लांट सेंटर हो सकता है शुरू, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में की जा रही है कवायद

Sun, 11 May 2025 10:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 11 May 2025 10:44 AM IST
सार

Kanpur News: जीएसवीएम मं सबसे पहले शुरुआत कार्निया प्रत्यारोपण के क्षेत्र में की गई थी। साथ ही अब गुर्दा ट्रांसप्लांट सेंटर की अनुमति मिल गई है। जल्दी ही गुर्दा ट्रांसप्लांट मल्टी सुपर स्पेशियलिटी एंड पीजीआई के गुर्दा रोग विभाग में शुरू कर दिया जाएगा। एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में हार्ट ट्रांसप्लांट सेंटर की तैयारी पूरी है।

विज्ञापन
Kanpur Liver transplant center can be started from next year efforts are being made in GSVM Medical College
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज ने कार्निया, गुर्दा, हृदय के बाद अब लिवर ट्रांसप्लांट की भी तैयारी शुरू कर दी है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि लिवर ट्रांसप्लांट सेंटर शुरू करने की भी तैयारी है। अस्पतालों में कुछ संसाधन हैं, कुछ का इंतजाम करने में एक साल लग जाएगा। अगले साल से लिवर ट्रांसप्लांट सेंटर भी शुरू करने की योजना है। इस तरह जीएसवीएम प्रदेश का पहला मेडिकल होगा, जहां चार अंगों का प्रत्यारोपण किया जा सकेगा।

विज्ञापन

डॉ. काला ने बताया कि सबसे पहले शुरुआत कार्निया प्रत्यारोपण के क्षेत्र में की गई थी। इस समय अस्पताल में कार्निया बैंक भी संचालित किया जा रहा है। साथ ही अब गुर्दा ट्रांसप्लांट सेंटर की अनुमति मिल गई है। जल्दी ही गुर्दा ट्रांसप्लांट मल्टी सुपर स्पेशियलिटी एंड पीजीआई के गुर्दा रोग विभाग में शुरू कर दिया जाएगा। एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में हार्ट ट्रांसप्लांट सेंटर की तैयारी पूरी है। उपकरण उपलब्ध हैं। सेंटर के लिए लाइसेंस मिलते ही हृदय प्रत्यारोपण होने लगेगा।

विज्ञापन
Trending Videos

लिवर ट्रांसप्लांट सेंटर अगले साल खुलेगा
उन्होंने बताया कि ब्रेन स्टेम डेथ कमेटी का गठन हो गया है। ब्रेड डेड रोगियों के जो अंग दान में मिलेंगे, उनमें लिवर भी होगा। इससे लिवर ट्रांसप्लांट सेंटर भी खोलने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए हेपिटोलॉजिस्ट विशेषज्ञ की नियुक्ति हो गई है। इसके साथ ही सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में गैस्ट्रो सर्जरी विभाग भी है। कुछ संसाधन पहले से उपलब्ध हैं, जिनकी जरूरत है, उनका भी इंतजाम किया जा रहा है। गुर्दा और हृदय प्रत्यारोपण सेंटर इसी साल शुरू हो जाएंगे। लिवर ट्रांसप्लांट सेंटर अगले साल खुलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed