फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur: कालिंदी एक्सप्रेस के बहाने पुराने ट्रेन हादसों की भी जांच शुरू, पहले भी रची गई थी रेल पलटाने की साजिश

Mon, 16 Sep 2024 12:34 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 16 Sep 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Investigation of old rail accidents also started on the pretext of Kalindi Express
Kalindi Express - फोटो : amar ujala
कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश का राजफाश करने में लगी पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी के साथ ही सुरक्षा एजेंसियों ने कालिंदी एक्सप्रेस के बहाने पुराने रेल हादसों की भी जांच फिर से शुरू कर दी है। जांच अधिकारी उन मामलों के साजिशकर्ताओं की भी कुंडली खंगालने में जुट गई है।


फतेहपुर, कानपुर, लखनऊ और कानपुर देहात समेत आसपास के अन्य जिलों के उन लोगों की कुंडली भी खंगाल रही है, जो पुराने रेल हादसों की जांच के दौरान शक के दायरे में आए थे। इन लोगों की गतिविधियां और सामाजिक स्तर को देखा जा रहा है। दरअसल घटना के सात दिन बाद भी पुलिस और जांच एजेंसियों के हाथ खाली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों, घटनास्थल और आस पास के गांव के हिस्ट्रीशीटरों और बदमाशों समेत लगभग 30 लोगों से पूछताछ की गई।
Kanpur: Investigation of old rail accidents also started on the pretext of Kalindi Express
Kalindi Express Accident - फोटो : अमर उजाला
साथ ही तमाम बिंदुओं पर काम हो चुका है, लेकिन कोस ठोस सुराग न मिलने की वजह से अब साजिशकर्ता तलाश शुरू की गई है। जांच अधिकारी यह देखना चाह रहे हैं कि पुराने मामलों की जांच में क्या हुआ और उनके घटनास्थलों के आसपास क्या कोई मौजूद था। अधिकारियों का लग रहा है कि उन घटनाओं से कड़ियों को जोड़ने पर असल कहानी तक पहुंचा जा सकता है।
Kanpur: Investigation of old rail accidents also started on the pretext of Kalindi Express
Kanpur Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
मिलिट्री इंटेलीजेंस से मदद लेंगी सुरक्षा एजेंसियां
कालिंदी एक्सप्रेस पलटाने की साजिश के बारे में कोई जानकारी न होने की वजह से अब सुरक्षा एजेंसियों ने मिलिट्री इंटेलीजेंस से मदद लेने का फैसला किया है। जांच अधिकारियों की मानें तो सेना की इंटेलीजेंस टीम देश की सबसे बड़ी टीम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur: Investigation of old rail accidents also started on the pretext of Kalindi Express
Kalindi Express - फोटो : amar ujala
रेलवे के माध्यम से सेना के बड़े अधिकारियों को शामिल करने की योजना है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो बुधवार को एनआईए की टीम मिलिट्री इंटेलीजेंस के साथ मिलकर जांच का काम शुरू कर सकती है।
विज्ञापन
Kanpur: Investigation of old rail accidents also started on the pretext of Kalindi Express
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
खुफिया को किया गया अलर्ट
त्योहारों से ठीक पहले इस तरह की घटना को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है। सेंट्रल और कमिश्नरेट की स्थानीय खुफिया एजेंसियां घनी आबादी वाली बस्तियों में सुरागरसी कर रही है। माना जा रहा है कि लगातार कई साजिशें फेल होने के बाद दहशतगर्द कुछ और साजिश रच सकते है। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed