फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कालिंदी एक्सप्रेसः तीन मोबाइल टॉवरों के एक घंटे का डाटा डंप, अब रेल पटरियों की निगरानी करेंगे ट्रैक मित्र

Sun, 15 Sep 2024 06:11 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 15 Sep 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
Kalindi Express, One hour data dump of three mobile towers, now track friends will monitor the railway tracks
Kanpur Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में  कालिंदी एक्सप्रेस को बेपटरी करने की साजिश का पर्दाफाश करने को पुलिस पूरी ताकत से जुटी है। जांच का दायरा बढ़ाते हुए पुलिस ने घटना के दौरान एक्टिव मोबाइल नंबरों को खंगालना शुरू कर दिया है। शिवराजपुर और उसके आसपास तीन मोबाइल टॉवरों से पुलिस ने एक घंटे का डाटा उठाया है, जिसमें 50 हजार नंबर पुलिस के पास आए हैं। पुलिस इनमें से एक-एक कर नंबर व धारकों का सत्यापन कर रही है।

Kalindi Express, One hour data dump of three mobile towers, now track friends will monitor the railway tracks
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला

वहीं, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज अब उत्तरीपुरा से उठाए जा रहे हैं। वहीं, मुड़ेरी मोड़ के आसपास के गांवों से पुलिस ने एक बार फिर आठ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ अहम जानकारी हाथ नहीं है। डीसीपी पश्चिम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मोबाइल टॉवरों से मिले डाटा की छंटनी की जा रही है।

Kalindi Express, One hour data dump of three mobile towers, now track friends will monitor the railway tracks
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला

लिंक रोड पर बसे गांव पर पुलिस की नजर
जांच के दौरान पुलिस को नेवादा टोल प्लाजा से शिवराजपुर की तरफ एक लिंक रोड के बारे में जानकारी मिली। पता चला है कि इसका इस्तेमाल आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर करते हैं। टोल प्लाजा के 100 मीटर पहले दरिया नेवादा से होकर शिवराजपुर हाईवे की ओर जाने वाले इस रास्ते पर पुलिस टीमों ने शनिवार को दिन भर गश्त की। इस रास्ते पर पुलिस को तीन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी पुलिस ने जांचना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kalindi Express, One hour data dump of three mobile towers, now track friends will monitor the railway tracks
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला

आगरा फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा पाउडर
डीसीपी ने बताया कि मौके से मिले विस्फोटक (पाउडर ) को जांच के लिए आगरा फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। पेट्रोल वाली बोतल और सिलिंडर की फोटो लखनऊ फॉरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजी जाएगी। मौके पर मिले एक कागज के टुकड़े को भी जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। इस कागज में विस्फोटक की महक आ रही है। यह सामग्री रविवार को यहां से डाकेट बनाकर भेज दी जाएगी।

विज्ञापन
Kalindi Express, One hour data dump of three mobile towers, now track friends will monitor the railway tracks
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला

कालिंदी एक्सप्रेस और साबरमती एक्सप्रेस या प्रदेश के अन्य स्थानों पर ट्रेनों में हुई घटनाओं में कोई समानता अभी तक सामने नहीं आई है। रेलवे के अधिकारियों से भी जांच में मदद ली जा रही है। जांच सभी बिंदुओं पर चल रही है।  -हरीश चंदर, एडिशनल सीपी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed