फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Fraud call center operating in Kakadev exposed, four arrested

Kanpur: काकादेव में चल रहे ठगी के कॉल सेंटर का पर्दाफाश, दो युवतियों संग चार गिरफ्तार

Fri, 12 Jul 2024 12:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 12 Jul 2024 12:13 AM IST
सार

इंटरनेट कॉल कर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने, रिवार्ड प्वाइंट रिडीम कराने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश कर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।  पोर्टल प्रतिबिंब के जरिये क्राइम ब्रांच की टीम ठगों तक पहुंची।

विज्ञापन
Kanpur: Fraud call center operating in Kakadev exposed, four arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काकादेव में तीन साल से चल रहे ठगी के कॉल सेंटर का गुरुवार को पर्दाफाश करते हुए क्राइम ब्रांच ने मास्टरमाइंड जीजा-साले व दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग इंटरनेट कॉल कर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने, रिवार्ड प्वाइंट रिडीम कराने के नाम पर लोगों को ठगते थे। ठगी के रुपये किराये पर लिए गए दिल्ली, उड़ीसा, बिहार समेत अन्य राज्यों के खातों में ट्रांसफर कर लेते थे। पुलिस के मुताबिक तीन साल में इन लोगों ने करोड़ों की ठगी की है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


डीसीपी क्राइम व मुख्यालय आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि इन लोगों ने दिखावे के लिए आगे शारदा डॉग-कैट फीड्स (पालतू पशुओं का भोजन) की दुकान खोल रखी थी और पीछे काल सेंटर चल रहा था। आगे की दुकान से नौबस्ता हंसपुरम निवासी मास्टरमाइंड अभिषेक प्रताप सिंह और उसके साले कल्याणपुर निवासी अरुण प्रताप सिंह को पकड़ा गया। कॉल सेंटर से रावतपुर गांव निवासी विभा सिंह और नई बस्ती आदर्शनगर रावतपुर में रहने वाली शिवांशी को पकड़ा गया। लोगों का कॉल कर फंसाने का काम ये युवतियां ही करती थीं। आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन, 21 सिमकार्ड, एक पेन ड्राइव, एक लैपटॉप, एक स्टांप मुहर, 15 डेबिट, क्रेडिट कार्ड, जानकारियों से भरी पांच नोटबुक व अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। एडीसीपी क्राइम मनीष सोनकर और एसीपी क्राइम ने बताया कि इस गिरोह का पर्दाफाश करने वाली साइबर व क्राइम ब्रांच टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed