{"_id":"68b45e662e1dc331d40b861d","slug":"kanpur-four-miscreants-arrested-in-a-car-for-stealing-mobile-tower-batteries-2025-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मोबाइल टॉवर की बैटरियां चोरी करने वाले कार सवार चार शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मोबाइल टॉवर की बैटरियां चोरी करने वाले कार सवार चार शातिर गिरफ्तार
Sun, 31 Aug 2025 08:15 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 31 Aug 2025 08:15 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल टॉवरों से बैटरियां चोरी करने वाले कार सवार चार शातिरों को बिधनू पुलिस ने शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की कार से चोरी की आठ बैटरियां मिली हैं। पकड़े गए आरोपियों में दो बीएसएनएल के संविदाकर्मी हैं।
विज्ञापन
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने रविवार को बताया कि रमईपुर में महिंद्रा की इंडस कंपनी का मोबाइल टॉवर लगा है। शुक्रवार को कंपनी के टेक्नीशियन सुमित कुमार शर्मा ने आठ बैटरियां चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो संदिग्ध स्कॉर्पियो टॉवर के पास नजर आई। शनिवार रात साढ़ की ओर जा रही सफेद रंग की स्कॉर्पियो की तलाशी ली गई जिसमें चोरी की बैटरियां मिलीं। पकड़े गए आरोपियों में नरवल के नसड़ा गांव निवासी राजेश सिंह, नारायण सिंह भदौरिया, फतेहपुर के थरयाव थानाक्षेत्र के हसनपुर हसवा निवासी नंदू सिंह, शुक्लागंज नेतुवा के कंचननगर निवासी सुजीत शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
राजेश और सुजीत बीएसएनएल के संविदाकर्मी है। राजेश और नारायण ममेरे भाई हैं। स्कॉर्पियो राजेश के ससुर गंगाघाट निवासी नरेंद्र की है। बीएसएनएल के ठेकेदार नरेंद्र ने राजेश की नौकरी लगवाई। उसकी भी तलाश की जा रही है।