फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Fire Massive fire at L&T warehouse goods worth around Rs 10 crore destroyed no casualties reported

Kanpur Fire: एलएंडटी के वेयर हाउस में भीषण आग, करीब 10 करोड़ का माल राख, किसी तरह की जनहानि नहीं हुई

Sat, 11 Oct 2025 05:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 11 Oct 2025 05:45 AM IST
सार

Kanpur News: मेट्रो के मैनेजर महेंद्र सिंह के मुताबिक करीब 10 करोड़ का नुकसान हुआ है। जो माल पड़ा था सब जलकर राख हो गया है। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान है। फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया है। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Kanpur Fire Massive fire at L&T warehouse goods worth around Rs 10 crore destroyed no casualties reported
पनकी पडाव स्थित एलएनटी कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में पनकी थाना क्षेत्र के पड़ाव स्थित मेट्रो को माल सप्लाई करने वाली कंपनी एलएंडटी के वेयर हाउस में शुक्रवार रात करीब नौ बजे आग लग गई। आग से करीब 10 करोड़ रुपये कीमत का माल जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचीं दमकल की आठ गाड़ियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

विज्ञापन

करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पनकी पड़ाव में रोहित बाजपेई के मकान के पीछे गोदाम है, जिसे मेट्रो ने किराये पर लेकर अपना वेयर हाउस बनाया है। शुक्रवार रात वेयर हाउस में अचानक आग लग गई।

विज्ञापन

केमिकल के चलते आग ने विकराल रूप लिया
आग की लपटें उठती देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पनकी किदवईनगर और फजलगंज से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। यार्ड में केमिकल होने के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया। हालांकि, तमाम प्रयासों के बाद भी करीब पांच घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

Kanpur Fire Massive fire at L&T warehouse goods worth around Rs 10 crore destroyed no casualties reported
पनकी पडाव स्थित एलएनटी कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग - फोटो : amar ujala

किसी तरह की जनहानि नहीं हुई
मेट्रो के मैनेजर महेंद्र सिंह के मुताबिक करीब 10 करोड़ का नुकसान हुआ है। जो माल पड़ा था सब जलकर राख हो गया है। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान है। फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया है। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन

हॉस्टल में पहुंची लपटें
वेयर हाउस के बगल में हॉस्टल है। रोहित के अनुसार वेयर हाउस में लगी आग की लपटें हॉस्टल तक पहुंच गईं। छत पर पानी की टंकी और तख्त समेत अन्य सामान जल गए। हॉस्टल में कोचिंग करने वाले लड़के रहते हैं।

Kanpur Fire Massive fire at L&T warehouse goods worth around Rs 10 crore destroyed no casualties reported
पनकी पडाव स्थित एलएनटी कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग - फोटो : amar ujala


घर से निकल कर भागे लोग
वेयर हाउस में लगी आग रात 12:30 तक जलती रही। आग की लपटों ने हॉस्टल समेत पड़ोस के 10 घरों को चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर सभी लोग घर से बाहर निकल आए। करीब दो घंटे बाद आग कम होने पर लोग घरों में गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed