{"_id":"685c394719185dc376017a78","slug":"kanpur-family-of-the-laborer-created-a-ruckus-for-compensation-before-the-last-rites-2025-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मजदूर के परिजनों ने अंतिम संस्कार से पहले मुआवजे के लिए किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मजदूर के परिजनों ने अंतिम संस्कार से पहले मुआवजे के लिए किया हंगामा
Wed, 25 Jun 2025 11:32 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
मुआवजे के लिए परिजनों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
आर्यनगर में पुरानी बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की मौत के मामले में परिजनों ने बुधवार को अंतिम संस्कार से पहले हंगामा किया। वह लोग 25 लाख मुआवजे की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर परिजन भैरोघाट से शव वापस ले जाने लगे।
विज्ञापन
मुआवजे के लिए परिजनों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
इस पर पुलिसकर्मियों से उनकी तीखी नोंकझोक हुई। गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रख दिया। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस अधिकारियों के समझाने पर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सहकर्मी उसे हैलट ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
- फोटो : अमर उजाला
बता दें, स्वरूपनगर निवासी अनिल गुप्ता की आर्यनगर स्थित पुरानी बिल्डिंग को तोड़ने के दौरान पुराना कानपुर रानी का बगीचा निवासी मजदूर नीरज कुमार (38) पर पिलर गिर गयाा था। सहकर्मी उसे हैलट ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।