{"_id":"69c00ed2489335d4000c012d","slug":"kanpur-engagement-broken-over-dowry-demands-family-held-hostage-report-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: दहेज के लिए तोड़ा रिश्ता, रुपये हड़पने और परिवार को बंधक बनाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: दहेज के लिए तोड़ा रिश्ता, रुपये हड़पने और परिवार को बंधक बनाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
Sun, 22 Mar 2026 09:17 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 22 Mar 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
किदवईनगर थाना
- फोटो : अमर उजाला
निरालानगर निवासी गुरदीप सिंह ने बेटी की शादी में दहेज मांग, रुपये हड़पने और परिवार को बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए किदवईनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार गुरदीप ने बेटी इशलीन की शादी मोहाली निवासी हरसिमर सिंह अरोड़ा से अक्तूबर में तय की थी। रोका के बाद हरसिमर, उसके पिता गुरदीप अरोड़ा, मां अमरप्रीत कौर और बुआ ने दहेज में कार, सोने के गहने व रुपयों की मांग को लेकर दबाव बनाया। आरोप है कि इसी दबाव में अलग-अलग तारीखों में करीब 15 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन
शगुन के दौरान जब दहेज में कार नहीं दी गई तो आरोपी पक्ष ने हंगामा किया। लड़की पक्ष को अपमानित कर शादी से इन्कार कर दिया। विरोध पर परिवार को कमरे में बंद कर बंधक बना लिया। आरोपियों ने चंडीगढ़ के डीसीपी से संबंध होने का रौब दिखा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इशलीन की हालत बिगड़ने पर 15 मार्च की सुबह करीब पांच बजे उन लोगों को छोड़ा गया। किदवईनगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन