{"_id":"63164fb1b88e0c5f2f2db51a","slug":"kanpur-dehat-married-woman-hangs-herself-to-death-maternal-side-accuses-in-laws-of-murder-uproar-akbarpur-news-knp716585545","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप, हंगामा
विज्ञापन
रनियां। कस्बे में विवाहिता ने पति से विवाद के बाद सोमवार की दोपहर फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी पर जिला अस्पताल पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
रनियां कस्बे के शर्मा मोहल्ला निवासी जय सिंह के दो मकान हैं। पुराना मकान बस्ती और नया मकान पामा रोड पर है। मकान में कई दुकानें बनी हैं। इसमें एक दुकान में जय सिंह परचून की दुकान चलाते हैं। जय सिंह की पत्नी नीलू (38 ) का ननिहाल गोगुमाऊ थाना गजनेर में है।
नीलू की नानी की रविवार को मौत हो गई थी। नीलू सोमवार की सुबह गोगुमऊ गई थी। वहां से दोपहर बाद अपने घर लौटी और नहाने के बाद दुकान चली गई। वहां किसी बात पर उसका पति जय सिंह से विवाद हो गया। इसके बाद नीलू घर आ गई और कमरे में जाकर फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद जयसिंह ने अंदर जाकर देखा तो नीलू फंदे से लटकी मिली। इस पर उसने नीलू को नीचे उतारा और जिला अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।
इधर, घटना की जानकारी पाकर जरसेन थाना मूसानगर निवासी नीलू के पिता राजेंद्र सिंह, मां सीता देवी, भाई राजन अस्पताल पहुंच गए। उन लोगों ने ससुराल के लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया।
यह देख जय सिंह व उसके परिवार के लोग अस्पताल से चले गए। सीओ सदर प्रभात कुमार, थाना प्रभारी अकबरपुर प्रमोद कुमार शुक्ला फोर्स के अस्पताल पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई का भरोसा देकर सभी को शांत कराया। थाना प्रभारी के मुताबिक मायके वालों की तहरीर व विवाहिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।