{"_id":"5d1d0d8d8ebc3e3c8a2fbe95","slug":"kanpur-dehat-crime-akbarpur-news-knp4995002171","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, 7 पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, 7 पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
प्रतिभा की फाइल फोटो।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर इलाके में मंगलवार रात देररात नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में पति समेत 7 लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
फतेहपुर जिले के आशापुर गांव निवासी शिव प्रसाद यादव ने अकबरपुर पुलिस को बताया कि बेटी प्रतिभा (25) की शादी 24 फरवरी 2018 को विजय कुमार से की थी। शादी के बाद दो लाख रुपये व कार की मांग को लेकर उसकी बेटी को परेशान किया जा रहा था। आरोप है कि मारपीट में उसे कुछ दिन पहले गर्भपात हो गया था। 27 जून को मारपीट के बाद उसे उसका पति मायके छोड़ गया था। इसके बाद एक जुलाई को वह अब प्रताड़ित न करने की बात कह वापस ले आया था। मंगलवार रात उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद घर में ताला लगाकर शव बरामदे में रख वह लोग फरार हो गए।
मृतका के पिता की तहरीर पर पति विजय, ससुर योगेंद्र, सास, देवर जितेंद्र, हिमांशु, विशाल व बलबीर यादव समेत सात लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। कोतवाल ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।