{"_id":"68eaa00004904e8b6e02b227","slug":"kanpur-crowd-of-candidates-gathered-at-the-central-station-to-become-officers-2025-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: अधिकारी बनने के लिए सेंट्रल स्टेशन पर उमड़ी परीक्षार्थियों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: अधिकारी बनने के लिए सेंट्रल स्टेशन पर उमड़ी परीक्षार्थियों की भीड़
Sat, 11 Oct 2025 11:53 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:53 PM IST
सार
पीसीएस प्री परीक्षा में शामिल होने वालों ने सेंट्रल स्टेशन पर डेरा डाला। परीक्षार्थी प्लेटफार्म से लेकर होल्डिंग एरिया तक आराम करते दिखे।
विज्ञापन
सेंट्रल पर उमड़ी परीक्षार्थियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीसीएस (प्री) और वन अधिकारी परीक्षा रविवार को है। इसमें शामिल होने के लिए शनिवार देर रात सेंट्रल स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। देश के अलग-अलग हिस्सों से हजारों परीक्षार्थी स्टेशन पहुंचे। रात 10 बजे के बाद से लगातार ट्रेनों से परीक्षार्थियों आना-जाना बना रहा। गाजियाबाद से आई ट्रेन से एक साथ तीन हजार परीक्षार्थियों के उतरने से प्लेटफॉर्म पर कदम रखने की जगह नहीं बची।
पुल से लेकर प्लेटफॉर्म नंबर 10 तक यात्रियों की भीड़ रही। रेलवे प्रशासन ने परीक्षार्थियों को होल्डिंग एरिया में भेजा। जीआरपी और आरपीएफ के जवान माइक से लगातार यात्रियों को अपने सामान की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील करते रहे। कई परीक्षार्थी तो स्टेशन में ही रुक गए और जहां जगह मिली वहीं चादर बिछाकर आराम करने लगे। कोई सीढ़ियों के किनारे तो कोई वेटिंग एरिया या प्लेटफॉर्म पर ही आराम करता नजर आया।
झांसी, आगरा और गाजियाबाद रूट की ट्रेनों में स्लीपर तक में कब्जा
शहर के कई परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र दूसरे जिलों में भी बनाए गए हैं। इससे यहां से जाने वालों की भीड़ भी स्टेशन पर पहुंची। बाहर जाने वाले परीक्षार्थियों ने झांसी, लखनऊ, प्रयागराज और गाजियाबाद रूट की ट्रेनों के जनरल कोच से लेकर स्लीपर तक में कब्जा कर लिया। आम्रपाली, महाबोधि, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस सहित करीब 12 ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं बची।

आज के लिए 10 रैक तैयार
रेल प्रशासन ने परीक्षार्थियों की वापसी को ध्यान में रखते हुए 10 विशेष रैक तैयार किए हैं। यह रैक जिन रूटों पर भीड़ अधिक होगी वहां की ट्रेनों में लगाए जाएंगे। जीआरपी प्रभारी ओमनारायण सिंह और आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार ने बताया कि रविवार को परीक्षार्थियों की वापसी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए 12 क्यूआरटी और 10 रस्सा टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। स्टेशन पर रात भर शिफ्टवार जवानों की तैनाती की गई है।
सुबह से चलेंगी सिटी बसें
रोडवेज आरएम महेश कुमार ने बताया कि रविवार सुबह छह बजे से घंटाघर से सिटी बसों का संचालन शुरू होगा। वहीं, झकरकटी बस अड्डे पर 20 अतिरिक्त बसें खड़ी कराई गई हैं। भीड़ बढ़ने पर इन्हें दूसरे शहरों के लिए रवाना किया जाएगा ताकि परीक्षार्थियों को किसी तरह की दिक्कत न हो।