फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Case of kidnapping and murder of a student police picked up three people interrogation continues

Kanpur: छात्र के अपहरण और हत्या का मामला, पुलिस ने तीन को उठाया…पूछताछ जारी, ठेला लगाने को लेकर हुआ था विवाद

Sun, 17 Aug 2025 11:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 17 Aug 2025 11:41 AM IST
सार

Kanpur News: पनकी थाना क्षेत्र में छात्र की अपहरण के बाद हत्या के मामले में मौत का कारण जानने के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है। इसे एफएसएल लैब भेजा जाएगा। छात्र की कुछ दिन पहले ठेला लगाने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Kanpur Case of kidnapping and murder of a student police picked up three people interrogation continues
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में पनकी से अपहरण के बाद छात्र कुलदीप निषाद (15) की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। तीनों का कुछ दिन पहले कुलदीप से ठेला लगाने को लेकर विवाद हुआ था। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में 12 अगस्त की रात को ठेला लेकर जा रहे छात्र के पास ऑटो आकर रुकता दिख रहा है। अंदेशा है कि छात्र को ऑटो सवार शिवली ले गए और हत्या कर शव वहीं फेंक दिया।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पनकी के गंगागंज क्षेत्र का हरिश्चंद्र निषाद का छोटा बेटा कुलदीप निषाद हंस विद्या मंदिर में आठवीं का छात्र था। वह पढ़ाई के साथ ही कैंब्रिज चौराहे के नजदीक पानी के बताशे का ठेला लगाता था। उसके परिजनों ने पनकी में 12 अगस्त को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 13 अगस्त की सुबह कुलदीप का शव कानपुर देहात के शिवली क्षेत्र में मिला।

विज्ञापन

ठेला लगाने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था

शिवली थाने की पुलिस ने शव को अज्ञात में पोस्टमार्टम भेज दिया। 14 अगस्त की शाम को परिजन थाने पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसकी रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पनकी इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि मौत का कारण के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है। इसे एफएसएल लैब भेजा जाएगा। छात्र की कुछ दिन पहले ठेला लगाने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था। उनसे पूछताछ की जा रही है। सभी की उम्र 19 से 22 साल के आसपास की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed