फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: BSP played Brahmin card on Akbarpur seat, made Rajesh Dwivedi its candidate

Kanpur: बसपा ने अकबरपुर सीट पर खेला ब्राह्मण कार्ड, राजेश द्विवेदी को बनाया प्रत्याशी

Thu, 14 Mar 2024 11:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 14 Mar 2024 11:55 PM IST
सार

बसपा ने अकबर लोकसभा सीट से राजेश द्विवेदी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। बसपा प्रमुख मायावती ने उन्हें दिल्ली बुलाकर अकबरपुर से लड़ने की जिम्मेदारी दी है।

विज्ञापन
Kanpur: BSP played Brahmin card on Akbarpur seat, made Rajesh Dwivedi its candidate
बसपा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडिया गठबंधन में शामिल होने की अटकलों को दरकिनार करते हुए बहुजन समाज पार्टी ने ब्राह्मण प्रत्याशी के रूप में राजेश द्विवेदी को अकबर लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। अकबरपुर लोकसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी से पहले भी ब्राह्मण प्रत्याशी के रूप में अनिल शुक्ला वारसी को जीत हासिल हो चुकी है।
विज्ञापन


वारसी अब भाजपा में आ चुके हैं। इसी तरह पिछड़ी जाति से आने वाले राजाराम पाल भी बसपा के टिकट से सांसद बन चुके हैं। राजाराम इस बार कांग्रेस-सपा गठबंधन से इसी सीट से प्रत्याशी हैं। राजेश मूलरूप से घाटमपुर के गांव के रहने वाले हैं। महाराजपुर और बिठूर में भी उनका आवास है। हाईस्कूल तक पढ़ाई करने वाले राजेश कारोबारी हैं। बसपा से लंबे समय से जुड़े रहे हैं। बसपा प्रमुख मायावती ने उन्हें दिल्ली बुलाकर अकबरपुर से लड़ने की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed