{"_id":"6362159eee4e81231d0568b7","slug":"kanpur-broken-roads-of-the-city-are-increasing-pollution","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: शहर की टूटी सड़कें बढ़ा रही हैं प्रदूषण, जिम्मेदार मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: शहर की टूटी सड़कें बढ़ा रही हैं प्रदूषण, जिम्मेदार मौन
Wed, 02 Nov 2022 12:31 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 02 Nov 2022 12:31 PM IST
सार
कागजों में ग्रेडिड रिस्पांस एक्शन प्लान के तहत कार्यवाही की वजह से शहर में हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं हो पा रहा। मंगलवार को भी किदवईनगर में एक्यूआई अधिकतम 396 तक गया। वहीं, कल्याणपुर में एक्यूआई 424 और नेहरू नगर में 447 तक पहुंच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही सरकारी महकमों को हर हाल में 15 नवंबर से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त करने का आदेश दे चुके हों लेकिन कानपुर नगर निगम के लापरवाह रवैये की वजह से गड्ढे वाली सड़कें लोगों की कमर तोड़ने के साथ साथ अब उनके सांस लेने में भी मुश्किल पैदा कर रही हैं।
विज्ञापन
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सोमवार को शहर की 13 सड़कों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इन सड़कों पर गड्ढे की वजह से धूल और जाम की वजह से प्रदूषण की बात सामने आई है। पता चला है कि गड्ढों की वजह से सड़कों के आसपास के इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहद खराब स्तर तक पहुंच रहा है जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। बोर्ड ने इन सड़कों को गड्ढामुक्त करने के अलावा सफाई कराने के लिए अतिरिक्त मशीनें लगाने, एंटी स्मॉग गन या वाटर गन से पानी का छिड़काव कराने के लिए सुझाव दिया है।
विज्ञापन
नहीं हो रहा हवा की गुणवत्ता में सुधार
कागजों में ग्रेडिड रिस्पांस एक्शन प्लान के तहत कार्यवाही की वजह से शहर में हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं हो पा रहा। मंगलवार को भी किदवईनगर में एक्यूआई अधिकतम 396 तक गया। वहीं, कल्याणपुर में एक्यूआई 424 और नेहरू नगर में 447 तक पहुंच गया। पिछले तीन दिन से लगातार एक्यूआई इस स्तर तक जा रहा है लेकिन नगर निगम से लेकर अन्य कोई विभाग गंभीर प्रयास करने को तैयार नहीं है।
प्रदूषण का स्तर बढ़ाने वाली ये सड़कें हैं खस्ताहाल
- टाटमिल चौराहा से जरीब चौकी चौराहा
- बड़ा चौराहे से मूलगंज चौराहा
- परेड चौराहे से मूलगंज चौराहा होते हुए घंटाघर चौराहा
- गोविंदनगर पुराने पुल से फजलगंज चौराहा रोड
- घंटाघर चौराहे से डिप्टी पड़ाव तक
- किदवईनगर में सोटे बाबा मंदिर चौराहा से घनश्याम इंटर कॉलेज रोड
- खाड़ेपुर मुख्य मार्ग
- ट्रांसपोर्ट नगर की रोड
- बाकरगंज चौराहे से जूही नहरिया तक
- फजलगंज औद्योगिक क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा चौराहे से नागरथ पेंट चौराहा होते हुए कालपी रोड को जोड़ने वाली सड़क
- पांडुनगर में गुरुद्वारा से जेके मंदिर वाली सड़क
- चकेरी बाईपास के मानस चौराहे को सनिगवा के अन्ना चौराहे से जोड़ने वाली सड़क
- पनकी पावर हाउस से रतनपुर कालोनी वाला मुख्य मार्ग