फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: BJP leader's car vandalized and pelted with stones outside Kohna police outpost

कानपुर: कोहना चौकी के बाहर भाजपा नेता की कार में तोड़फोड़-पथराव, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 20 Sep 2026 11:43 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 20 Sep 2026 11:43 PM IST
सार

Kanpur News: नशे में धुत आरोपियों पर परिवार की महिलाओं और युवकों को घसीटकर पीटने का आरोप है। पीड़ित परिजनों ने कहा कि आरोपियों ने कार के डैशबोर्ड में रखे 11,500 और चेन लूट लिए।

विज्ञापन
Kanpur: BJP leader's car vandalized and pelted with stones outside Kohna police outpost
पथराव से टूटा कार का शीशा - फोटो : वीडियो ग्रैब्स

विस्तार

गंगा बैराज से गणेश प्रतिमा विसर्जन कर कार से लौट रहे भाजपा नेता शैल शुक्ला व उनके परिवार पर रविवार शाम कोहना चौकी के बाहर घेरकर हमला कर दिया गया। उनके बेटे अमित के मुताबिक रास्ता मांगने पर नशे में धुत लोगों ने कार घेर ली। पत्थर व लाठी-डंडों से हमला कर कार में तोड़फोड़ की। महिलाओं और युवकों को कार से खींचकर पीटा। हमले में अमन के सिर में चोट आई। अमित ने मारपीट के दौरान कार के डैशबोर्ड से 11,500 नकद और दो तोले की चेन लूटने का भी आरोप लगाया है। कोहना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

नयागंज के रामगंज निवासी भाजपा नेता शैल शुक्ला के बेटे अमित का तंबाकू का कारोबार है। उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर उनकी पत्नी वर्षा शुक्ला, भाभी किरन, बेटे शिखर, अमन, प्रखर व प्रबल कार से गंगा बैराज गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए गए थे। शाम करीब 4:15 बजे लौटते समय कोहना चौकी के ठीक बगल में कुछ लोग सड़क के बीचोबीच खड़े होकर नशेबाजी कर रहे थे। रास्ता देने के लिए हॉर्न बजाने पर विवाद शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए कार घेरकर पथराव करना शुरू कर दिया। इससे महिलाएं और युवक दहशत में आ गए। आरोप है इसके बाद जबरन कार खुलवाकर एक-एक व्यक्ति को घसीट-घसीटकर पीटा। किसी तरह कार भगाकर कोहना थाने पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। इस दौरान आरोपियों ने काफी दूर तक उनका पीछा किया।

कोहना थाना प्रभारी मनीष सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार सवार ने अचानक कार का दरवाजा खोल दिया था। दरवाजे से टकराकर बाइक सवार युवक, महिला और बच्चा गिरकर घायल हो गए। इसी बात को लेकर बाइक सवार के परिजन ने कार सवारों को घेरकर ईंट चलाई। लूट, मारपीट के आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। घायल को मेडिकल के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिली है, निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

चौकी के सामने बवाल, कहां थे रखवाले
घटना उस समय हुई जब गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर गंगा बैराज पर बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही थी और पुलिस की सुरक्षा-व्यवस्था लगी थी। इसके बावजूद पुलिस चौकी के ठीक बाहर कार घेरकर पथराव और मारपीट का आरोप लगना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। चौकी के बाहर खुलेआम हंगामा, पथराव और लूट के बावजूद पुलिस तत्काल कार्रवाई नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed