{"_id":"61911d2f30464b45b73576b8","slug":"kannauj-villagers-ran-away-from-homes-to-avoid-getting-the-vaccine","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: वैक्सीन लगवाने से बचने के लिए गांव वाले घरों से भागे, तहसीलदार ने बुलाई पुलिस लेकिन नहीं बनी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: वैक्सीन लगवाने से बचने के लिए गांव वाले घरों से भागे, तहसीलदार ने बुलाई पुलिस लेकिन नहीं बनी बात
Sun, 14 Nov 2021 07:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 14 Nov 2021 07:59 PM IST
सार
तहसीलदार को देखते ही एक वर्ग विशेष के लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। वैक्सीन लगवाने से बचने के लिए कुछ लोग खेतों की ओर भाग गए, कुछ गांव से बाहर चले गए। इससे गांव में सन्नाटा-सा पसर गया।
विज्ञापन
रविवार को तिर्वा के अहेर गांव में टीकाकरण के लिए ग्रामीणों का इंतजार करते तहसीलदार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले में तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के अहेर गांव में रविवार को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए टीम के साथ पहुंचे तहसीलदार को देखते ही ग्रामीणों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। वैक्सीन लगवाने से बचने के लिए कुछ लोग खेतों की ओर भाग गए।
इससे गांव में सन्नाटा पसर गया। तहसीलदार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को वैक्सीन लगाने की कोशिश की तो विरोध शुरू कर दिया। इससे मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। बाद में मौलवी ने गांव की मस्जिद से एनाउंस कर ग्रामीणों को जागरूक किया, तब लोग वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आए।
इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 120 लोगों को वैक्सीन लगाई। अफवाहों के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में लोग कोरोना वैक्सीन लगवाने का विरोध कर रहे हैं। रविवार को अहेर गांव में लोगों को जागरूक कर वैक्सीन लगवाने के लिए तहसीलदार अनिल कुमार सरोज स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
तहसीलदार को देखते ही एक वर्ग विशेष के लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। वैक्सीन लगवाने से बचने के लिए कुछ लोग खेतों की ओर भाग गए, कुछ गांव से बाहर चले गए। इससे गांव में सन्नाटा-सा पसर गया।
विज्ञापन
इससे गांव में सन्नाटा पसर गया। तहसीलदार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को वैक्सीन लगाने की कोशिश की तो विरोध शुरू कर दिया। इससे मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। बाद में मौलवी ने गांव की मस्जिद से एनाउंस कर ग्रामीणों को जागरूक किया, तब लोग वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आए।
विज्ञापन
इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 120 लोगों को वैक्सीन लगाई। अफवाहों के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में लोग कोरोना वैक्सीन लगवाने का विरोध कर रहे हैं। रविवार को अहेर गांव में लोगों को जागरूक कर वैक्सीन लगवाने के लिए तहसीलदार अनिल कुमार सरोज स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
तहसीलदार को देखते ही एक वर्ग विशेष के लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। वैक्सीन लगवाने से बचने के लिए कुछ लोग खेतों की ओर भाग गए, कुछ गांव से बाहर चले गए। इससे गांव में सन्नाटा-सा पसर गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों के घरों का दरवाजा खटखटा कर वैक्सीन लगाने की कोशिश की तो लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। इस पर तहसीलदार को पुलिस बुलानी पड़ी। कोतवाली पुलिस के पहुंचने पर भी बात नहीं बनी। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए तहसीलदार ने मस्जिद में जाकर मौलवी को सारी बात बताई।
इसके बाद मौलवी ने मस्जिद से एनाउंस कर ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया कि कोविड वैक्सीन लगवाने से कोरोना का खतरा समाप्त हो जाता है। इसके डोज से शरीर में प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ जाती है। इसके बाद गांव के लोग राजी हुए और वैक्सीन लगवाई।

टीम को देखकर ग्रामीण वैक्सीन लगवाने से बचने के लिए भागने लगे। अधिकांश लोग घर के अंदर जाकर छिप गए तो कुछ खेतों की ओर चले गए। मस्जिद से एनाउंस कराने के बाद ग्रामीण टीकाकरण के लिए जागरूक हुए और टीका लगवाया। - अनिल कुमार सरोज, तहसीलदार