फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Information given on Facebook then died by consuming poison

Kannauj: फेसबुक पर दी जानकारी फिर जहर खाकर दे दी जान, बिना पोस्टमार्टम के ही परिजनों ने कराया अंतिम संस्कार

Wed, 03 May 2023 11:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 03 May 2023 11:09 PM IST
सार

यूपी के कन्नौज जिले में किशोर की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Kannauj: Information given on Facebook then died by consuming poison
तांशू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में एक किशोर ने जहर खाकर जान दे दी। उसने पहले फेसबुक पर जान देने की बात लिखकर पोस्ट की उसके बाद यह कदम उठाया।परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामला सदर कोतवाली के नेरा गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले प्रमोद कुमार का 19 वर्षीय पुत्र तांशु पिछले कुछ दिनों से परेशान था।

विज्ञापन


उसे इसी साल इंटर की परीक्षा पास की थी। मंगलवार की रात उसने अपने मोबाइल से अपने फेसबुक पर अपनी जान देने की बात लिखकर पोस्ट की। उस समय रात का 11 बज रहा था। परिवार में किसी को इसकी भनक नहीं लग सकी। उसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ी तो परिवार को पता चला। उसकी ओर से फेसबुक पर पोस्ट लिखने और जहर खाने की बात परिवार को नहीं पता थी। तबीयत बिगड़ने पर परिवार के एक सदस्य ने उसका फेसबुक पोस्ट दिखाया।

विज्ञापन

तब जाकर उसके इस कदम की जानकारी हो सकी। उसके बाद उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर दिया। वहां एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इकलौते पुत्र के इस कदम से परिवार में कोहराम मच गया। उसकी मौत को लेकर अलग-अलग चर्चा होती रही। कई लोग इसे प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देख रहे थे। उधर परिवार ने बिना पुलिस को जानकारी दिए ही उसके शव का अंतिम संस्कार करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed