फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kala Lohar, carrying a bounty of Rs 50,000 on himself, arrested for stealing nickel plates worth Rs 3.92 crore

Kanpur News: 3.92 करोड़ रुपये की निकिल प्लेट चोरी का 50 हजार इनामी काला लोहार गिरफ्तार

Sun, 18 May 2025 02:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Kala Lohar, carrying a bounty of Rs 50,000 on himself, arrested for stealing nickel plates worth Rs 3.92 crore
50 हजार का इनामी काला लोहार। - फोटो : संवाद
कानपुर। पनकी स्थित लॉजिस्टिक पार्क से 3.92 करोड़ रुपये की निकिल प्लेट चोरी के मामले में वांछित 50 हजार के इनामी काला लोहार को पुलिस ने शुक्रवार को रोहतक से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी घटना के मुख्य आरोपी का भाई है। उसे शनिवार को कानपुर लाकर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। मामले में अभी भी मुख्य आरोपी और उसके एक अन्य भाई समेत चार आरोपी अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन

पनकी के लाॅजिस्टिक पार्क से 16 मार्च को 3.92 करोड़ रुपये की निकिल प्लेट लदा हुआ कंटेनर चोरी हुआ था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इस मामले में पुलिस की टीमों ने हरियाणा से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास 301 किलो निकिल प्लेट बरामद हुई थी। इसके बाद पुलिस ने पार्क के डीजीएम मनीष सहाय को भी चोरी में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गैंग के सरगना संदीप लोहार और उसके भाई मंदीप, रमेश उर्फ काला लोहार समेत पांच आरोपी फरार थे। इन सभी पर इनाम घोषित किया गया था। शुक्रवार को पुलिस ने रोहतक से 50 हजार के इनामी आरोपी रोहतक निवासी रमेश उर्फ काला लोहार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 49 किलो 800 ग्राम निकिल प्लेट बरामद हुई हैं। थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक पर रोहतक में चोरी व मारपीट के तीन मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी काला लोहार चोरी करने वाले गिरोह के सरगना का भाई है। इसका काम चोरी किए गए माल का खपाना था। निकिल प्लेट को भी खपाने की जिम्मेदारी इसी को दी गई थी। इसके साथ ही गाड़ी अनलोड करने की भी जिम्मेदारी इसी के पास थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed