फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jewellery stolen by pretending to be a doctor Scam from showroom employee

Kanpur News: खुद को डॉक्टर बताकर ज्वैलरी शोरूम के कर्मचारी से टप्पेबाजी

Fri, 18 Jul 2025 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Jewellery stolen by pretending to be a doctor

Scam from showroom employee
इटावा। डीएम चौराहे पर स्थित एक ज्वैलर्स कंपनी के शोरूम के कर्मचारी से जिला अस्पताल परिसर में टप्पेबाजी हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन


औरैया के अछल्दा निवासी अभिनव दीक्षित ने सिविल लाइन थाने में तहरीर देकर बताया कि वह डीएम चौराहा पर स्थित शोरूम का कर्मचारी है। गुरुवार दोपहर शोरूम पर एक कॉल आई थी। इस पर एक व्यक्ति ने खुद को डाॅक्टर बताते हुए जिला अस्पताल में तैनात होने की बात कही। कहा कि उसे सोने का सिक्का खरीदना है। काॅल करने वाले व्यक्ति ने अस्पताल के 50 नंबर कमरा में आने की बात कही। इस पर शो रूम से साेने के कुछ सिक्के लेकर जिला अस्पताल के 50 नंबर कमरे में पहुंचा, जहां पहले से मौजूद व्यक्ति को सिक्के दिखाए।
विज्ञापन

इसमें से उसने आठ ग्राम का सिक्का पसंद किया, जिसकी कीमत 80 हजार रुपये हैं। उसे रखकर एक व्यक्ति को साथ भेजकर कमरा नंबर 113 से रुपये लेने की बात कही। जब वह उसके साथ 113 नंबर में पहुंचा तो वहां कोई नहीं मिला। इस बीच दूसरा व्यक्ति भी उसे चकमा देकर भाग गया। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि शोरूम कर्मचारी से धोखाधड़ी कर ठगी की गई है। रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी खंगालकर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ठगों को गिरफ्तार किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed