फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   jee advanced results 2017 lakshya become up topper

JEE Advanced Results 2017: UP के टॉपर बनें लक्ष्य, पढ़िए कब शुरू होगी काउंसलिंग

Mon, 12 Jun 2017 08:45 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 12 Jun 2017 08:45 AM IST
सार

- आज जारी होगा जेईई एडवांस का रिजल्ट
- 15 जून से शुरू हो जाएगी च्वॉइस फिलिंग प्रक्रिया
- आर्किटेक्चर के लिए 13 से कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
jee advanced results 2017 lakshya become up topper
डेमो

विस्तार

देशभर के आईआईटी में दाखिले के लिए हुए जेईई एडवांस 2017 का परिणाम रविवार की सुबह दस बजे जारी कर दिया गया है। बता दें इस बार यह परीक्षा आईआईटी मद्रास ने कराई थी। लक्ष्य शर्मा प्रदेश में 10 वीं रैंक के साथ जेईई एडवांस में लक्ष्य साधने में कामयाब रहे है। शहर कानपुर जोन के पंद्रह हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने शिरकत की थी।  
विज्ञापन


पढ़िए कब शुरू होगी काउंसलिंग
आईआईटी में कोई सीट खाली न रह जाए इसके लिए इस बार सात राउंड काउंसलिंग आयोजित कराई जाएगी। पिछले साल पांच राउंड काउंसलिंग में ही प्रवेश प्रक्रिया समाप्त कर दी गई थी। जेईई एडवांस में सफलता हासिल करने वाले स्टूडेंट 15 जून से च्वॉइस फिलिंग की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए 28 जून तक मौका दिया जाएगा। 28 को ही पहले चरण कि सीट अलॉटमेंट सूची जारी होगी। 19 जुलाई तक सभी चरणों की काउंसलिंग समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन


ये है पूरा शेड्यूल
दिनांक                                                 प्रक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन

28 जून                                पहले चरण के लिए सीट आवंटन
29 जून से तीन जुलाई            पहले चरण की काउंसलिंग
04 जुलाई                           दूसरे चरण के लिए सीट आवंटन
05 व 06 जुलाई                       दूसरे चरण की काउंसलिंग
07 जुलाई                           तीसरे चरण के लिए सीट आवंटन
08 व 09 जुलाई                       तीसरे चरण की काउंसलिंग
10 जुलाई                           चौथे चरण के लिए सीट आवंटन
11 व 12 जुलाई                       चौथे चरण की काउंसलिंग
13 जुलाई                            पांचवे चरण के लिए सीट आवंटन
14 जुलाई                                पांचवे चरण की काउंसलिंग
15 जुलाई                              छठवें चरण के लिए सीट आवंटन
16 व 17 जुलाई                         छठवें चरण की काउंसलिंग
18 जुलाई                              सातवें चरण के लिए सीट आवंटन
19 जुलाई                                  सातवें चरण की काउंसलिंग

13 तक आर्किटेक्चर के लिए करें आवेदन
जेईई एडवांस में सफल छात्र जो आर्किटेक्चर में एडमिशन लेना चाहते हैं वो 11 से 13 जून तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 14 जून को आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन होगा। इसका परिणाम 18 जून को जारी कर दिया जाएगा। च्वॉइस फिलिंग के लिए 15 से 26 जून तक छात्रों के पास मौका रहेगा। सीट अलॉटमेंट व काउंसलिंग की प्रक्रिया 28 जून से 19 जुलाई तक चलेगी।


11 बोनस अंक के साथ जारी होगा रिजल्ट
जेईई एडवांस में तीन अस्पष्ट सवालों पर छात्रों को 11 बोनस अंक दिए जाएंगे। इसका फायदा उन्हीं छात्रों को होगा जिन्होंने अस्पष्ट सवाल हल किए थे। इसमें छात्रों ने मैथ्स के दो सवाल और एक फिजिक्स के सवाल पर आपत्ति जाहिर की थी। जिसके बाद आईआईटी मद्रास के एक्सपर्ट कमेटी ने इन आपत्तियों को सही माना था और बोनस अंक देने के लिए कहा था। जेईई एडवांस के जोनल कोआर्डिनेटर प्रो. शलभ ने बताया कि बोनस अंक दिया जाना तय है, लेकिन यह कितना होगा इसका रिजल्ट जारी होने के बाद ही पता चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed