फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Inauguration of 39 Anganwadi centres and five child development offices

Kanpur News: 39 आंगनबाड़ी केंद्रों व पांच बाल विकास कार्यालयों का लोकार्पण

Tue, 31 Mar 2026 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 31 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of 39 Anganwadi centres and five child development offices
कानपुर देहात। विकास भवन सभागार में सोमवार को 39 आंगनबाड़ी केंद्रों और पांच बाल विकास परियोजना कार्यालय का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही पांच आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी कपिल सिंह, विधायक रसूलाबाद पूनम संखवार, भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान, सीडीओ विधान जायसवाल की उपस्थिति में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। यहां आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सुपर वाइजर, सीडीपीओ भी उपस्थिति रहीं। सभी ने कार्यक्रम को देखा और सुना। इसके बाद जिले के 39 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया गया। पांच बाल विकास परियोजना कार्यालयों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया गया। पांच आंगनबाड़ी कार्य कत्रियों को नियुक्ति पत्र देकर शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि कहा प्रदेश सरकार महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। इससे आंगनबाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा। साथ ही लाभार्थियों तक योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सकेगा। जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्त पत्र देते हुए मेहनत और लगन से काम करने पर जोर दिया। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कहा कि नए आंगनबाड़ी केंद्र बन कर तैयार होने से केंद्रों पर बेहतर संसाधन मुहैया हो सकेंगे। आंगनबाड़ी पर पढ़ने वाले बच्चों को अच्छा माहौल मिलेगा। उन्होंने पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जनप्रतिनिधियों के साथ नियुक्त पत्र देते हुए बधाई दी और हौसला बढ़ाया। इस मौके पर डीडीओ सुनील कुमार तिवारी, डीसी अशोक कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी आरबी सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed