फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छोटे शहरों में स्टार्टअप शुरू करेगा आईआईटी कानपुर

Mon, 21 Jan 2019 01:55 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 21 Jan 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
IIT will start startup in small towns
डेमो पिक
आईआईटी कानपुर प्रशासन ने देश के छोटे-छोटे शहरों में स्टार्टअप को प्रमोट करने का फैसला लिया है। ज्यादा से ज्यादा युवाओं को स्टार्टअप शुरू करवाया जाएगा। इसके लिए उन्हें तकनीकी गाइडेंस के साथ स्टार्टअप शुरू करने के लिए फंड (आर्थिक अनुदान) भी दिया जाएगा।


इसका आगाज आगामी दो-तीन फरवरी को आईआईटी में आयोजित होने वाले स्टार्टअप मास्टर क्लास से होगा। प्रचार-प्रसार के लिए नीति आयोग से समझौता किया जाएगा।
IIT will start startup in small towns
डेमो पिक
रविवार को यह जानकारी आईआईटी में आयोजित प्रेस वार्ता में सिडबी इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेंटर के प्रभारी प्रो. अमिताभ बंदोपाध्याय, एसबीईआरटीसी के प्रभारी प्रो. बीवी फड़ी, टाई यूपी के प्रेसिडेंट अमित तिवारी ने दी। बताया कि दो फरवरी को शुरू होने वाले कार्यक्रम में कोई भी शामिल हो सकता है।

इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक छात्र-छात्राएं या अन्य किसी भी आयु वर्ग से जुड़े लोग एक फरवरी तक www.startupmasterclass.in पर आवेदन कर सकते हैं। बताया कि छोटे-छोटे शहरों में स्टार्टअप को प्रमोट करने के लिए विभिन्न कार्यशालाओं का भी आयोजन किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्रों का रुझान स्टार्टअप की ओर बढ़ सके। प्रेसवार्ता में प्रोग्राम हेड स्टूडेंट अमन गुप्ता और ई-सेल के प्रभारी पार्थ छबरवाल भी रहे।

 
IIT will start startup in small towns
डेमो पिक
इन मुद्दों पर संवाद करेंगे देशभर के विशेषज्ञ
साइबर सिक्योरिटी, एग्री टेक, मेडी टेक, डिफेंस एंड एयरोस्पेस, फ्यूचर ऑफ ट्रांसपोर्टेशन

ये प्रमुख हस्तियां होंगी शामिल
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, केंद्र सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. विजय कुमार राघवन, नीति आयोग के डिप्टी चेयरमैन राजीव कुमार या सीईओ अमिताभ कांत, डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (डीएसटी) के सचिव प्रो. आशुतोष शर्मा, इंडियन एंजल नेटवर्क के फाउंडर सौरभ श्रीवास्तव, वेंचर कैटेलिस्ट के को-फाउंडर और प्रेसिडेंट डॉ. अपूर्व रंजन शर्मा, केंद्र सरकार के साइबर सिक्योरिटी सलाहकार बालाजी वेंकटेश्वर, आईएएस अनिल श्रीवास्तव, रूमन टेक्नोलॉजी के सीईओ मनीष, डिफेंस सेक्रेटरी आलोक कुमार, अमेरिका के सिलिकॉन वैली से दीपक भगत मास्टर क्लास में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
IIT will start startup in small towns
डेमो पिक
कई विषयों पर होंगी कार्यशालाएं
एमएमसी के कार्यक्रम प्रभारी और टाई यूपी के प्रेसिडेंट अमित तिवारी ने बताया कि दो दिनों तक चलने वाली इस मास्टर क्लास में कई विषयों पर कार्यशालाएं भी आयोजित होंगी। इसमें कॉलेज और स्कूल के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले सकते हैं। इसके विषय ब्लॉक चेन, साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एंड मशीन लर्निंग और फंड रेजिंग हैं।
विज्ञापन
IIT will start startup in small towns
डेमो पिक
समस्याएं दूर कर पाएं लाखों के इनाम
प्रो. अमिताभ बंदोपाध्याय ने बताया कि डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (डीएसटी) और ईईएसएल ने समाज से जुड़ीं 25 विभिन्न समस्याओं को चिह्नित किया है। इन्हें दूर करने वालों को लाखों का इनाम दिया जाएगा और उन्हें स्टार्टअप शुरू करने के लिए डीएसटी की तरफ से आर्थिक मदद भी दी जाएगी।

कई गंभीर बीमारियों का इलाज ढूंढ रहा आईआईटी
प्रो. अमिताभ बंदोपाध्याय ने बताया कि आईआईटी के विशेषज्ञ और छात्र मेडिकल के क्षेत्र में काफी शोध कार्य कर रहे हैं। विभिन्न मेडिकल संस्थानों के विशेषज्ञों के साथ मिलकर सर्वाइकल कैंसर, डेंगू सहित अन्य बीमारियों का इलाज और तकनीक के माध्यम से इसके इलाज को सरल बनाने में जुटे हैं।

दो छात्रों को सर्वाइकल कैंसर के इलाज के लिए तकनीक तैयार करने के लिए 44 लाख, एक प्रोफेसर को 50 लाख, डेंगू किट तैयार करने के लिए एक विशेषज्ञ को 50 लाख रुपये की धनराशि दी जा चुकी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed