फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला बोली- डॉक्टर ने बर्बाद कर दी जिंदगी, अब शारीरिक संबंध बनाने का मन नहीं करता

Sun, 20 Jan 2019 06:46 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 20 Jan 2019 06:46 AM IST
विज्ञापन
doctor cut an organ of woman private part
डेमो पिक
कानपुर महानगर में डॉक्टर ने एक महिला की हंसती-खेलती जिंदगी तबाह कर दी। इससे महिला ही नहीं बल्कि उसके दांपत्य जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। डॉक्टर की लापरवाही से उसका वैवाहिक जीवन बर्बाद हो गया है। पति-पत्नी मानसिक परेशान रहते हैं।
doctor cut an organ of woman private part
डेमो पिक
कानपुर में एक महिला ने राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष से अजब-गजब शिकायत की है। आरोप लगाया है कि महिला डॉक्टर ने उसे पति से शारीरिक संबंध बनाने लायक नहीं छोड़ा है। गर्भपात के दौरान डॉक्टर ने उसका एक अंग काट दिया। इस कारण अब उसकी शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा नहीं होती है। इससे उसके पति नाराज रहते हैं।
doctor cut an organ of woman private part
डेमो पिक
घाटमपुर क्षेत्र की रहने वाली महिला ने 19 अक्तूबर 2018 को आयोग को पत्र लिखकर शिकायत की थी कि गर्भवती होने के कारण वह अपने मायके में रह रही थी। पिछले साल 26 जनवरी को रक्त बहने पर उसे यशोदा नगर स्थित एक अस्पताल में दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
doctor cut an organ of woman private part
डेमो पिक
महिला डॉक्टर ने बताया कि उसके गर्भ में शिशु की मौत हो गई है। इसलिए गर्भपात करना पड़ेगा। डॉक्टर ने गर्भपात के दौरान बिना वजह उसका एक अंग काट दिया। इससे उसे पति से शारीरिक संबंध बनाने की अनिच्छा होने लगी।
विज्ञापन
doctor cut an organ of woman private part
डेमो पिक
महिला के मुताबिक डॉक्टर की लापरवाही से उसका वैवाहिक जीवन बर्बाद हो गया है। इस वजह से दंपति मानसिक परेशान रहते हैं। आयोग ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मामले की जांच का आदेश दिया है। एडीएम सिटी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने 11 जनवरी को सीएमओ को पत्र लिखकर जांच को कहा है। कहा गया है कि संबंधित डॉक्टर का पक्ष लेते हुए जांच कर रिपोर्ट दी जाए। यह जांच रिपोर्ट महिला आयोग को भेजनी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed