फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Raksha Bandhan 2026: Three auspicious timings to tie the Rakhi

रक्षाबंधन 2026: भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए इस बार तीन शुभ मुहूर्त, ये रही पूरी जानकारी

Fri, 28 Aug 2026 12:17 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Fri, 28 Aug 2026 12:17 AM IST
सार

सर्वोत्तम चौघड़िया मुहूर्त दोपहर 12:10 से दो बजे तक है। सुबह 10 से दोपहर 12:10 बजे तक राहुकाल में राखी बांधने से परहेज करें।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2026: Three auspicious timings to tie the Rakhi
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : AI

विस्तार

रक्षाबंधन पर इस बार बहनों को भाई की कलाई पर प्रेम और विश्वास का धागा बांधने के लिए तीन प्रमुख शुभ मुहूर्त मिलेंगे। चिंतक इंस्टीट्यूट ऑफ वैदिक साइंसेज के संस्थापक व अध्यक्ष डॉ. रमेश चिंतक के अनुसार पहला शुभ मुहूर्त सुबह छह से 9:30 बजे तक रहेगा। इसके बाद सुबह 10 से दोपहर 12:10 बजे तक राहुकाल में राखी बांधने से बचना चाहिए। दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर 1:30 से शाम चार बजे तक रहेगा।

विज्ञापन


आचार्य प्रमोद कुमार तिवारी के अनुसार दोपहर 12:10 से दो बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगी जिसे रक्षाबंधन के लिए विशेष और सर्वोत्तम मुहूर्त माना गया है। रक्षाबंधन पर सबसे पहले भगवान विष्णु, गणेशजी, सूर्यदेव, भगवान शिव और भगवती माता को राखी अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि इन देवताओं का आशीर्वाद भाई की रक्षा करता है।
विज्ञापन


राखी बांधते समय इन बातों का रखें ध्यान
पद्मेश इंस्टीट्यूट ऑफ वैदिक साइंसेज के संस्थापक एवं अध्यक्ष पं. केए दुबे पद्मेश के अनुसार राखी बांधते समय बहनों को रोली की जगह हल्दी और चूने को मिलाकर भाइयों को तिलक लगाना चाहिए। इसके अलावा अक्षत के साबुत दानों का ही प्रयोग करें। भाई को बहन के घर जाकर भोजन करना और उसे उचित उपहार देना चाहिए। जिनकी बहन नहीं हैं वे मामा, बुआ, चाचा, मौसी या गुरु की बेटी से राखी बंधवा सकते हैं। वहीं भाई न होने पर महिलाएं परिवार के पुरखों के लगाए वृक्ष को राखी बांध सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed