तकनीक से गवर्नेंस तक: IIT Kanpur का बीटेक के साथ यूपीएससी में भी परचम, 2019 से लेकर 2025 तक 13 होनहार बने अफसर
Kanpur News: आईआईटी कानपुर के 13 छात्रों ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रशासनिक सेवाओं में अपना दबदबा बनाया है। वर्ष 2019 से 2025 के बैच के इन छात्रों में बीटेक और कंप्यूटर साइंस के विद्यार्थी भी शामिल हैं, जो अब तकनीक के बाद देश सेवा के लिए समर्पित होंगे।
विस्तार
दुनिया भर में अपने तकनीक के छात्रों के साथ धाक जमाने वाले आईआईटी कानपुर ने प्रशासनिक सेवाओं में भी अपना दबदबा जमाया है। 2019 से लेकर 2025 बैच के 13 छात्राें ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में एक साथ क्वालीफाई किया है।
इनमें एक अभ्यर्थी को छोड़ अन्य सभी छात्र वर्ष 2019 से लेकर 2025 बैच के छात्र हैं। इसमें दो छात्र कंप्यूटर साइंस विभाग के भी हैं। 2025 में बीटेक करने वाले वरुण टोकस ने परीक्ष्रा पास की है। कंप्यूटर के अलावा चार इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग के छात्र हैं।
देश सेवा के लिए समर्पित होने की तैयारी करते हैं
आईआईटी कानपुर में छात्र अब तकनीक रूप से परिपक्व होने के बाद देश सेवा के लिए समर्पित होने की तैयारी करते हैं। कुछ जॉब स्वीकार करते हैं तो कुछ छात्र कैंपस प्लेसमेंट अपनाएं तैयारी पर फोकस करते हैं। आईआईटी के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने दीक्षांत समारोह के दिन मंच से इसकी जानकारी भी दी थी।
आईआईटीयन की संख्या लगातार बढ़ रही है
वाराणसी के रहने वाले शुभम सिंह, उत्तराखंड के राहुल शेखर, रीवा निवासी समीक्षा द्विवेदी, जौनपुर निवासी उत्कर्ष मिश्रा, कुशीनगर निवासी भूपेंद्र सिंह, राजस्थान निवासी नरेंद्र मथुरिया, राजस्थान के मोहित गुप्ता आदि ने यूपीएससी में सफलता पाई है। निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने बताया कि यह गर्व का विषय है कि यूपीएससी क्वालीफाई करने वालों में आईआईटीयन की संख्या बढ़ रही है।