फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hydrogen and oxygen can be separated from salt water, scientists at IIT Kanpur are conducting research

Kanpur News: खारे पानी से अलग होगा हाइड्रोजन और ऑक्सीजन, आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक कर रहे शोध

Mon, 24 Nov 2025 01:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Hydrogen and oxygen can be separated from salt water, scientists at IIT Kanpur are conducting research
कानपुर। आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक अब समुद्र और खारे पानी से हाइड्रोजन और ऑक्सीजन को अलग करने का विकल्प तैयार कर रहे हैं। इस पर शोध किया जा रहा है ताकि असीमित रूप से हाइड्रोजन का भंडार मिल सके। हालांकि आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक प्रो. कृषानु बिस्वास और उनकी टीम ने देश में ही ऐसी विशेष धातु तैयार की है जो साफ पानी से हाइड्रोजन और ऑक्सीजन को अलग कर सकती है।
विज्ञापन


उनके शोध को विज्ञान पत्रिका नेचर में भी स्थान मिला है। ग्रीन हाइड्रोजन आने वाले समय की ऊर्जा है। इस पर लंबे समय से आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर प्रो. कृषानु और अन्य संस्थानों के प्रोफेसरों की टीम शोध कर रही है। साफ पानी को तोड़कर हाइड्रोजन व ऑक्सीजन बनाने में उपयोगी नई मिश्रधातु को हाई एंट्रॉपी अलॉय कहा जाता है। यह पांच धातुओं कोबाल्ट, आयरन, गैलियम, निकेल और जिंक को मिलाकर बनाया गया है।
विज्ञापन


प्रो. कृषानु ने कहा कि नई धातु का प्रयोग आईआईटी कानपुर और मंडी में किया गया है जो साफ पानी में काफी हद तक सफल रहा है। इसका प्रोटोटाइप तैयार कर लिया गया है। हालांकि साफ पानी काफी कम मात्रा में धरती में उपलब्ध है। वहीं खारे पानी के बड़े स्रोत मौजूद है। इसे देखते हुए अब खारे पानी से हाइड्रोजन को अलग करने के लिए शोध किया जा रहा है। खनिज तत्व की मात्रा ज्यादा होने के कारण इस रिसर्च में भी कुछ बदलाव करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभी पानी से हाइड्रोजन बनाने के लिए बहुत महंगी धातुएं (जैसे रुथेनियम ऑक्साइड) इस्तेमाल होती हैं। यह धातु धरती में काफी कम मात्रा में उपलब्ध है। टीम की ओर से बनाई गई नई मिश्रधातु सस्ती है। इसमें उनके साथ संस्थान के डॉ. निर्मल कुमार, आईआईटी मंडी की प्रो. अदिति हलदर, डॉ. ललिता शर्मा, आईआईटी खड़गपुर के प्रो. चंद्र शेखर तिवारी, डॉ. राकेश दास, आईआईएससी के प्रो. अभिषेक के सिंह, डॉ. अर्णो परुई, डॉ. रितेश कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed