{"_id":"624171b1d09fa26d72652cbf","slug":"husband-kills-wife-with-sharp-weapon-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, मासूम बोला- पुलिस अंकल पापा ने मम्मी को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, मासूम बोला- पुलिस अंकल पापा ने मम्मी को मार डाला
Mon, 28 Mar 2022 02:01 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 28 Mar 2022 02:01 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम संहिजना स्थित शहीद बाबा की मजार के एक कमरे में विवाहिता की धारदार हथियार से गर्दन पर प्रहार कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से फरार चल रहे महिला के पति की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। सात साल के पुत्र ने भी पिता पर मां की हत्या का आरोप लगाया है।
बेटे ने पुलिस से कहा कि अंकल पापा ने मम्मी को मार डाला। पुलिस बच्चे के साथ ही मृतका के पति के घर वालों से पूछताछ कर रही है। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम कंझायी मजरा संतरहा निवासी राम सेवक रविवार रात पत्नी प्रीति को विदा कराने के लिए लखनऊ गया था।
रात करीब दस बजे घर वापस लौटे राम सेवक के साथ केवल सात वर्षीय पुत्र अंशू था। इस बीच उसके सात वर्षीय पुत्र ने मां को पिता द्वारा मार डालने की बात बताई। इस पर घर वाले ग्रामीणों के साथ बताई गई जगह पर तलाश करने लगे।

इस बीच कंझायी गांव से तकरीबन तीन किमी के फासले पर संहिजना गांव स्थित शहीद बाबा के मजार में स्थित एक कमरे से प्रीति का शव बरामद हुआ। उसकी गर्दन को धारदार हथियार से काटा गया था। इसके बाद से पति फरार हो गया। बताया जा रहा है कि राम सेवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। पुलिस व क्राइम ब्रांच मृतका के पुत्र अंशु व फरार पति के भाई आदि से पूछताछ कर रही है। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई।