{"_id":"6ac68a730715024cec05d11d","slug":"sp-workers-burnt-the-effigy-of-the-cec-at-the-collectorate-gate-and-submitted-a-memorandum-demanding-his-dismissal-hardoi-news-c-213-1-hra1025-158011-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सपाइयों ने कलक्ट्रेट गेट पर फूंका सीईसी का पुतला, ज्ञापन देकर बर्खास्तगी मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सपाइयों ने कलक्ट्रेट गेट पर फूंका सीईसी का पुतला, ज्ञापन देकर बर्खास्तगी मांगी
विज्ञापन
फोटो-10- कलक्ट्रेट में जुलूस लेकर ज्ञापन देने जाते सपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद
हरदोई। सपा के वोट बचाओ देश बचाओ कार्यक्रम के तहत पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला बुधवार को कलक्ट्रेट गेट पर फूंका। इसके बाद विरोध प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे सपाइयों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुलाब चंद्र को सौंपा। ज्ञापन में ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग की गई।
सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली के नेतृत्व में नगर पालिका परिसर स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता और नेता एकत्र हुए। यहां से पैदल मार्च करते हुए यह लोग कलक्ट्रेट गेट पहुंचे। यहां ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान शराफत अली ने कहा कि ज्ञानेश कुमार संविधान से मिले मतदान के अधिकार को छीनने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर में मनमानी की गई और ज्ञानेश कुमार भाजपा एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। इसके बाद सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें। इस्तीफा न देने पर उन्हें बर्खास्त किया जाए। ज्ञापन देने वालों में सपा नेता अखिलेश पाठक, पूर्व विधायक अनिल वर्मा, महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव सुनीता मित्रा, अमित वाजपेयी, धर्मवीर यादव, प्रदीप राजवंशी आदि मौजूद रहे।