{"_id":"6ac68a2d5003cfd55a025334","slug":"roadways-employees-hardoi-news-c-213-1-hra1004-158028-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: साइबर ठगी के जाल से बचने के लिए रोडवेज कर्मियों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: साइबर ठगी के जाल से बचने के लिए रोडवेज कर्मियों को किया जागरूक
विज्ञापन
फोटो- 41-साइबर ठगी से बचाव पर आयोजित कार्यशाला में मौजूद टीम व रोडवेज कर्मी। स्रोत: विभाग
हरदोई। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए बुधवार को हरदोई डिपो में चालकों, परिचालकों और कार्यशाला कर्मियों को साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूक किया गया। साइबर क्राइम निरोधक टीम ने कर्मचारियों की काउंसलिंग कर ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों और उनसे बचने के उपायों की जानकारी दी।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार की पहल पर साइबर टीम ने कर्मचारियों को जागरूक किया। टीम ने बताया कि साइबर अपराधी बैंक अधिकारी, पुलिसकर्मी, रिश्तेदार या परिचित बनकर लोगों को झांसे में लेते हैं। इसके अलावा इनाम, नौकरी, केवाईसी अपडेट, बिजली बिल और बैंक खाते से संबंधित संदेश भेजकर अनजान लिंक पर क्लिक कराया जाता है।
कर्मचारियों को ऐसे संदेशों और फोन कॉल से सतर्क रहने की सलाह दी गई। जागरूकता कार्यक्रम में बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी, एटीएम पिन, पासवर्ड या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। मोबाइल पर आए संदिग्ध लिंक को खोलने से भी बचें। टीम ने किसी घटना की स्थिति में तत्काल संबंधित साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।