फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   SP workers burnt the effigy of the CEC at the Collectorate gate and submitted a memorandum demanding his dismissal.

Hardoi News: उपचुनाव के लिए छह पोलिंग पार्टी गठित, प्रशिक्षण आज

Wed, 07 Oct 2026 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
SP workers burnt the effigy of the CEC at the Collectorate gate and submitted a memorandum demanding his dismissal.
हरदोई। नगर पालिका शाहाबाद के वार्ड संख्या-19 मोहल्ला खत्ता जमाल खां में सभासद के रिक्त पद पर 13 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से मतदान होगा। मतदान कराए जाने के लिए छह पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया। इसमें चार पार्टियों को ड्यूटी करनी होगी जबकि दो पार्टियां रिजर्व में रहेंगी।
विज्ञापन

शाहाबादनगर के मोहल्ला खत्ता जमाल खां में नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। चुनाव मैदान में चार प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं। वहीं प्रशासन ने मतदान और मतगणना कराए जाने की व्यवस्थाएं जुटाने शुरू की हैं। सभासद पद के उपचुनाव के लिए चार मतदेय स्थल बनाए गए हैं। मतदान के साथ ही मतगणना के लिए कार्मिकों की ड्यूटी लगा दी गई है। कार्मिकों को विभागाध्यक्ष के माध्यम से ड्यूटी प्राप्त करा दी गई है। सहायक प्रभारी अधिकारी डीडीओ कमलेश कुमार ने बताया कि कार्मिकों को बृहस्पतिवार को विकास भवन में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

---
उपचुनाव में 2665 मतदाता करेंगे मताधिकार
शाहाबाद में सभासद पद के उपचुनाव में वार्ड-19 मोहल्ला खत्ता जमाल खां में चार प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 2,667 मतदाता करेंगे। मतदान के लिए राष्ट्रपिता म्यूनिसिपल इंटर कॉलेज में चार मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इसमें कमरा नंबर 16 में 653, कमरा नंबर 17 में 604, कमरा नंबर 19 में 784 और कमरा नंबर 21 में 626 मतदाता मताधिकार करेंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अभय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मतपत्र तैयार करा लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed