फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   87 polling parties have been formed; training will be held on the 12th and 15th.

Hardoi News: 87 पोलिंग पार्टियां बनाई गईं, 12 और 15 को होगा प्रशिक्षण

Wed, 07 Oct 2026 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
87 polling parties have been formed; training will be held on the 12th and 15th.
हरदोई। लखनऊ खंड शिक्षक और स्नातक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव में मतदान कराने के लिए 87 पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया है। पोलिंग पार्टियों को 12 और 15 अक्तूबर को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। दोनों ही प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारियों के साथ सभी कार्मिकों को बुलाया गया है।
विज्ञापन

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव की चल रही प्रक्रिया में मतदान 23 और मतगणना 27 अक्तूबर को होगी। जिले में मतदान कराए जाने के लिए 20 मतदान केंद्रों पर 67 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। एक मतदेय स्थल पर पीठासीन अधिकारी के साथ तीन अन्य कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। एक पोलिंग पार्टी में चार कार्मिक रहेंगे। इन कार्मिकों को मतदान कराने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

मतदान कार्मिक एवं प्रशिक्षण के सहायक प्रभारी अधिकारी डीडीओ कमलेश कुमार ने बताया कि 87 पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया है। कार्मिकों को ड्यूटी का वितरण संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष के माध्यम से कराया जा रहा है। विभागाध्यक्षों से कहा गया है कि ड्यूटी आदेश प्राप्ति की जानकारी भी प्राप्त कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि कार्मिकों को 12 और 15 अक्तूबर को गांधी भवन में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। कार्मिकों को मतदान की बारीकियां और मतदान की समय-समय पर दी जाने वाली रिपोर्ट और प्रपत्र भरे जाने की जानकारियां दी जाएंगी। प्रशिक्षण के अधिकारियों को भी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed