{"_id":"6186b64df74c24255a414d2b","slug":"husband-kills-wife-in-unnao-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: शराब पीने से मना करने पर पत्नी की हत्या, चाकू से किए कई वार, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: शराब पीने से मना करने पर पत्नी की हत्या, चाकू से किए कई वार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sat, 06 Nov 2021 10:37 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 06 Nov 2021 10:37 PM IST
सार
यूपी के उन्नाव जिले में महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले के बीघापुर में शराब पीने से मना करने पर पति ने पत्नी पर चाकू से कई वारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर चाकू बरामद की है। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
बारासगवर थाना क्षेत्र के नारायणदासखेड़ा निवासी विजय बहादुर चौधरी (58) शनिवार दोपहर नशे में धुत होकर घर पहुंचा और फिर शराब पीने लगा। पत्नी रामदुलारी ने शराब पीने से मना किया तो झगड़ा शुरू कर दिया।
गुस्से में विजय ने बगल में रखी सब्जी काटने वाली चाकू से पत्नी के पेट में कई वार कर दिए। इससे रामदुलारी की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर एसओ राजबहादुर सिंह पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार करते हुए चाकू भी बरामद कर ली।
विज्ञापन
एसओ ने बताया कि मृतका के भतीजे लक्ष्मीशंकर की तहरीर पर हत्यारोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ धीरेंद्र प्रताप सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। ग्रामीणों के अनुसार मृतका के दो बेटे और चार बेटियां है। एक बेटा विष्णु निर्मल कई साल से दुबई में काम कर रहा है। तीन बेटियां विवाहित हैं। एक अन्य अविवाहित है। बेटियों के अनुसार पिछले दो दिन से शराब पीकर मां से झगड़ा कर रहा था।