{"_id":"721f9d9fbcc058416c964677ce8a0b8a","slug":"house-damage-lady-dehat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान गिरने से दबकर महिला मरी, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान गिरने से दबकर महिला मरी, एक घायल
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Wed, 11 Feb 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिवली में कच्चे मकान की कड़ी निकालते वक्त मकान भरभराकर गिर पड़ी। इसमें दबकर एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया।
ग्रामीणों ने आनन फानन में दबे लोगों को मिट्टी से निकाल लिया था। नायब तहसीलदार और लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर हादसे के बारे में जानकारी ली।
शिवली कोतवाली की औनहां चौकी के गांव चंपतपुर के मजरा पांडेयहार में सोमवार की शाम रामस्वरूप पांडेय की पत्नी सुशीला (60) अपने कच्चे मकान से कड़ी निकलवा रही थीं।
काम पर गांव के हेमराज पुत्र सियाराम को लगा रखा था। उसी वक्त कच्चा मकान भरभराकर गिर पड़ा, जिसमें सुशीला और हेमराज बंद गए। हादसे के बाद आनन फानन में गांव वालों ने मिट्टी को हटाकर दोनों को बाहर निकाला।
तब तक सुशीला की सांसे थम चुकी थी। घायल हेमराज को अस्पताल भेजा गया। मंगलवार को रसूलाबाद तहसील के नायब तहसीलदार सर्वेश कुमार व लेखपाल मिलन दुबे ने गांव का दौरा कर हादसे के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली।