फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   hospital

युवाओं की मुहिम लाई रंग, शुरू हुआ एएनएम सेंटर पर काम

Sun, 23 Aug 2020 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
hospital
भाल गांव स्थित एएनएम सेंटर का हुआ कायाकल्प। - फोटो : AKBARPUR
राजपुर (कानपुर देहात)। भाल गांव के जर्जर एएनएम सेंटर की सूरत बदलने के लिए गांव के युवाओं ने कुछ दिन पहले साफ-सफाई की मुहिम शुरू की थी। अमर उजाला ने खबर को प्रकाशित किया था। मामले को सीडीओ ने संज्ञान लेकर जर्जर एएनएम सेंटर के सुंदरीकरण करने का निर्देश बीडीओ को दिए थे। अब वहां काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

राजपुर क्षेत्र के भाल गांव में वर्ष 2006 में ग्रामीण स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एएनएम सेंटर खोला गया था। देखभाल के अभाव में सेंटर जर्जर हो गया था। अब जुआरियों व शराबियों का अड्डा बन चुका था। एएनएम सेंटर की सूरत बदलने का बीड़ा गांव के युवाओं ने सिदेश्वर त्रिपाठी के नेतृत्व में उठाया और साफ-सफाई का काम शुरू किया था। अमर उजाला ने 18 जुलाई को युवाओं की मुहिम को प्रमुखता से प्रकाशित किया।
विज्ञापन

इसके बाद सीडीओ जोगिंदर सिंह ने पंचायत सचिव कमल किशोर व जेई आरके दुबे को पड़ताल कर स्टीमेट बनाकर भेजने के निर्देश दिए थे। सीडीओ स्तर से प्रस्ताव पास होते कायाकल्प योजना के तहत सुंदरीकरण कार्य शुरू कराया गया है। शुक्रवार को एसडीएम सिकंदरा रमेशचंद्र यादव ने कायाकल्प योजना के तहत हो रहे कार्य का निरीक्षण किया। वहां टाइल्स का कार्य पूरा कर लिया गया है। रंगाई-पुताई के अलावा अन्य काम जारी है। जल्द ही एएनएम सेंटर नए रूप में दिखेगा। इससे गांव के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के समाजसेवी सिद्धेश्वर त्रिपाठी का कहना है कि महिलाओं व बच्चों को टीकाकरण के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। उन्होंने सीडीओ व अमर उजाला की सराहना की। वहीं गांव के योगेंद्र सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बना एएनएम सेंटर गांव के कुछ अराजक तत्वों का अड्डा बना हुआ था। अमित ने बताया कि युवाओं की मुहिम रंग लाई है। गांव सहित क्षेत्र के लोगों की परेशानी दूर होगी। शिवजीत सिंह का कहना है कि प्रसूताओं को अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से वहां एएनएम की तैनाती की मांग की है।

सीडीओ जोगिंदर सिंह ने बताया कि युवाओं की मुहिम की जानकारी अमर उजाला से मिली थी। तत्काल स्टीमेट बनावाकर एएनएम सेंटर का काम शुरू करा दिया गया है। जल्द ही काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed