फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Havoc caused by 214 mm of rainfall in Hardoi Daily life brought to a standstill for 36 hours

हरदोई में 214 मिमी बारिश का कहर: 36 घंटे से थमा जनजीवन, खेतों में बिछी धान की फसल, बिजली व्यवस्था भी ध्वस्त

Sat, 26 Sep 2026 12:15 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 26 Sep 2026 12:15 PM IST
सार

Hardoi News: जनपद में बीते 36 घंटों से जारी आफत की बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह बेपटरी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह 8:30 बजे तक बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 214 मिलीमीटर मूसलाधार बारिश दर्ज की गई। मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के चलते शहर से लेकर गांव और बाढ़ प्रभावित इलाकों तक जलभराव की गंभीर स्थिति बन गई है।

विज्ञापन
Havoc caused by 214 mm of rainfall in Hardoi Daily life brought to a standstill for 36 hours
आजाद नगर में जलभराव - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में लगातार 36 घंटे से हो रही बरसात ने जनजीवन ठप कर दिया है। शनिवार को भी बारिश जारी है। मौसम वेधशाला के प्रेक्षक मुताबिक, शनिवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में 214 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश से शहर से नगरों और बाढ़ प्रभावित गांवों में रास्तों पर पानी भर गया है।

विज्ञापन

जलभराव से लोगों को आवागमन लोगों को परेशानी हुई। बारिश के साथ तेज हवा चलने से धान की फसलें खेतों में बिछ गई हैं। इससे पैदावार प्रभावित होने की आशंका है। वहीं पेड़ों और  उनकी डालों के बिजली लाइनों पर गिरने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। बारिश के कारण बाजारों में भी सन्नाटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed