{"_id":"5f9076b98ebc3e9bd760c983","slug":"hatred-destroys-two-families-innocent-daughters-are-destitute","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नफरत ने उजाड़े दो परिवार, बेसहारा हुईं मासूम बेटियां, सहेली की हत्या कर महिला ने खुद को किया था पुलिस के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नफरत ने उजाड़े दो परिवार, बेसहारा हुईं मासूम बेटियां, सहेली की हत्या कर महिला ने खुद को किया था पुलिस के हवाले
Wed, 21 Oct 2020 11:38 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
बेसहारा हुईं मासूम बेटियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर जिले के राठ में पति से बात करने पर नाराज सीमा राजपूत ने मंगलवार दोपहर अपनी सहेली पूजा सोनी की बीच सड़क पर चाकू से गोदकर हत्या कर सनसनी फैला दी थी। आरोपी महिला ने चाकू से पूजा पर छह वार किए थे।
मृतका की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
नगर के चरखारी रोड सिकंदरपुरा निवासी सीमा पत्नी केके राजपूत व मायके में रह रही उरई निवासी पूजा पत्नी मोहित सोनी के बीच गहरी दोस्ती थी। दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना था। दोनों की दोस्ती उस समय नफरत में बदलने लगी जब इनके बीच सीमा का पति केके राजपूत आ गया।
सीमा को शक था कि उसकी सहेली पूजा केके से बात करती है। हत्यारोपी सीमा का कहना है पूजा ने केके से उसके दूसरे लड़के से बात करने की झूठी शिकायत की थी। इसी बात को लेकर दोनों में मनमुटाव हो गया।

हत्यारोपी महिला
- फोटो : अमर उजाला
सीमा पति से झूठी शिकायत पर पूजा से इस कदर खफा हुई कि उसने खौफनाक वारदात को अंजाम देने का मन बना लिया। मंगलवार दोपहर सहेली श्रद्धा के साथ ब्यूटी पार्लर से लौट रही पूजा को उसने रास्ते में घेरकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
सीमा ने पूजा पर छह वार किए। जिसमें बाएं कान, बाएं गला, बाएं हाथ, सीने व पीठ पर दो वार है। गुस्से में हुए हत्याकांड में दो परिवार बिखर गए। पूजा की पांच वर्ष की बेटी गौरी बिन मां की हो गई और हत्यारोपी सीमा की तीन साल की बेटी राधा बेसहारा हो गई।

गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
सीमा के घर भूख से बेहाल मवेशी
जरिया थाने के न्यूलीबांसा निवासी कृष्णकुमार उर्फ केके राजपूत नगर के सिकंदरपुरा चरखारी रोड पर मकान बनाकर अपनी पत्नी सीमा राजपूत व तीन वर्षीय पुत्री राधा के साथ रहते थे।
केके राजपूत दातागढ़ी के पास मौरंग का डंप किए हैं। उनकी ससुराल पनवाड़ी के नैकपुरा गांव में है। सीमा का परिवार सन्न है। केके बिना किसी को कुछ बताए अपनी बेटी को लेकर कहीं चला गया है।
सिकंदरपुरा स्थित उसके मकान का दरवाजा बाहर से बंद है। चौबीस घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद मकान के अंदर बंद मवेशियों को चारा नहीं मिला है। मवेशी बेहाल हैं। किसी को समझ नहीं आ रहा कि सीमा ने इतना बड़ा कदम कैसे उठा लिया।

पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी महिला
- फोटो : अमर उजाला
24 घंटे बाद हो सका शव का पोस्टमार्टम
पूजा की हत्या के बाद उसके परिजनों में आक्रोश है। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी। लेकिन परिजनों ने न तो तहरीर दी न ही पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए।
काफी समझाने के बावजूद मंगलवार को बात नहीं बन सकी। बुधवार सुबह से ही पुलिस व संबंधियों ने समझाने का प्रयास किया। इस दौरान पूजा के पिता ने आरोपी महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी। मुकदमा दर्ज होने के बाद बुधवार दोपहर बाद करीब दो बजे पोस्टमार्टम शुरू हो पाया। इस दौरान पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा।
सीमा के चेहरे पर नहीं दिखा अफसोस
सरेआम चाकुओं से अपनी सहेली को मौत के घाट उतारने वाली सीमा के चेहरे पर कोई अफसोस नहीं दिखा। हत्या के बाद खून से सना चाकू लेकर वह पैदल ही कोतवाली के लिए चल पड़ी थी।
बुधवार को पुलिस उसे मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा। जहां पहले उसकी कोरोना जांच कराई गई। जिसके बाद डाक्टरी परीक्षण हुआ। इस दौरान हत्यारोपी को देखने के लिए लोगों में उत्सुकता रही। इस सबसे बेखबर सीमा बेहद शांत दिखी।