{"_id":"6a9718e72c91bfe0740c7deb","slug":"40-patients-suffering-from-typhoid-and-fever-admitted-to-the-district-hospital-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-144531-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: टाइफाइड व बुखार के 40 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: टाइफाइड व बुखार के 40 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
हमीरपुर। बरसात के मौसम में टाइफाइड और वायरल बुखार के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। इससे जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मंगलवार को वार्ड में टाइफाइड और वायरल बुखार के 40 से अधिक मरीज भर्ती हुए हैं।
जिला अस्पताल की ओपीडी में 636 मरीजों ने पंजीयन कराया। इनमें 278 पुरुष, 250 महिला और 108 बालरोगी शामिल रहे। अस्पताल में सिर्फ फिजिशियन और बालरोग ओपीडी में मरीजों की भीड़ अधिक रही। पैथोलॉजी में मरीजों को ब्लड सैंपल देने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ा। रोजाना 100 से अधिक मरीज टाइफाइड व वायरल से संक्रमित मिल रहे हैं। भर्ती वार्ड में मौजूदा में 40 से अधिक मरीज बुखार से पीड़ित भर्ती है।
जनरल फिजिशियन डॉ. परमेंदर प्रजापति ने बताया कि मंगलवार को मेडिसिन ओपीडी में करीब 250 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें 100 मरीज बुखार से संबंधित पाए गए हैं। इमरजेंसी व ओपीडी सहित करीब 10 मरीज भर्ती किए गए हैं।