फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Shopkeepers in distress; 14 kiosks operating for 31 years to be removed.

Hamirpur News: संकट में दुकानदार, 31 साल से लगीं 14 गुमटियां हटेंगी

Wed, 02 Sep 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers in distress; 14 kiosks operating for 31 years to be removed.
हमीरपुर। कुरारा कस्बे के मुख्य बाजार में सब्जी मंडी के पास करीब 31 साल से गुमटी और टट्टर लगाकर कारोबार कर रहे 14 दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। नगर पंचायत ने पुराने दुकानदारों को तीन दिन के भीतर गुमटियां हटाने का नोटिस दिया है। इस पर दुकानदारों ने विरोध जताते हुए मांग पत्र डीएम को सौंपा है।
विज्ञापन

मंगलवार को दुकानदार कलक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को संबोधित मांग पत्र सौंपा। दुकानदारों का कहना है कि वह वर्ष 1995 से टट्टर व गुमटी लगाकर कुरारा में कारोबार कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। नगर पंचायत को नियमित रूप से शुल्क और किराया भी जमा किया जाता रहा है। शुल्क जमा की रसीदें भी है। कहा कि वह गरीब परिवारों से हैं और नई दुकानों की बोली में बड़ी रकम लगाना उनके लिए संभव नहीं है।
विज्ञापन

उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दुकानें नहीं दी गईं तो उनका वर्षों पुराना रोजगार छिन जाएगा। कुरारा निवासी सिराजुद्दीन, चांद खां, आमिर, अलीहसन, मेंहदी हसन, अक्षय कुमार, माया, अखिलेश, अमित कुमार, आशीष समेत अन्य दुकानदारों ने 11 सितंबर को प्रस्तावित दुकानों की बोली पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही प्राथमिकता के आधार पर सरकारी दर पर दुकान आवंटित करने और गुमटियां हटाने के नोटिस को स्थगित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed