{"_id":"5f83257cdfdd8a3a5a7c01a8","slug":"tenant-woman-tied-to-tree-and-beaten","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: किराए का कमरा खाली न करने पर मालकिन ने महिलाओं के साथ मिलकर किराएदार विधवा को पेड़ से बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: किराए का कमरा खाली न करने पर मालकिन ने महिलाओं के साथ मिलकर किराएदार विधवा को पेड़ से बांधकर पीटा
हमीरपुर जिले में किराए का कमरा खाली न करने पर मालकिन ने अन्य महिलाओं के साथ मिलकर किराएदार विधवा को पेड़ से बांधकर पीटा। गृहस्थी का सामान बाहर फेंककर कमरे में ताला डाल दिया।
2 of 5
किराएदार महिला को पेड़ से बांधकर पीटा
- फोटो : अमर उजाला
इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लेकर आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शहर के जेल तालाब मोहल्ला निवासी विधवा महिला शोभा निषाद (40) ने बताया वह अर्से से मोहल्ले के ही भागीरथ प्रजापति के मकान में किराए पर कमरा लेकर रह रही हैं।
3 of 5
महिलाओं ने की मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
उनके कोई संतान नहीं है। बताया वह भैंस पाले हैं। दूध बेचकर अपना गुजारा करती हैं। बताया मकान मालिक के घर की महिलाओं से कमरा खाली करने को लेकर कई दिन से विवाद चल रहा है। रविवार को विवाद बढ़ने पर महिलाओं ने उन्हें बाल पकड़कर घसीटते हुए घर के बाहर पेड़ से रस्सी से बांध दिया और उनकी भैंसों को खोलकर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
महिलाओं ने की मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं उनकी गृहस्थी का सामान निकालकर बाहर फेंक दिया। यह देखने के बाद भी मोहल्ले का कोई भी व्यक्ति बीच बचाव को नहीं आया। काफी देर तक पेड़ में बंधे होने पर राहगीरों की नजर पड़ी। इस पर लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
किराएदार महिला को पेड़ से बांधकर पीटा
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दोपहर करीब एक बजे मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उन्हें बंधक मुक्त कराया। मौके से पुलिस दो महिलाओं को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। इसके बाद वह अपनी भैंसों को तलाशने निकल गईं। कोतवाल विक्रमाजीत सिंह ने बताया महिला की तहरीर पर चार नामजद महिलाओं व तीन-चार अन्य के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट करने व धमकाने का मुकदमा दर्ज किया है। बताया दो महिलाओं को महिला आरक्षियों की अभिरक्षा में रखा है। मामले की जांच की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।