{"_id":"6a0d66204ef88053200a2c64","slug":"hardoi-btech-graduate-arrested-for-selling-obscene-content-online-up-crime-news-in-hindi-2026-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 10 हजार Videos, 40 हजार Photos, खाते में 1.20 करोड़, अश्लील सामग्री बेचने वाले इंजीनियर की क्राइम कुंडली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 10 हजार Videos, 40 हजार Photos, खाते में 1.20 करोड़, अश्लील सामग्री बेचने वाले इंजीनियर की क्राइम कुंडली
Wed, 20 May 2026 01:24 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 20 May 2026 01:24 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। 21 चैनलों से सात हजार लोगों को अश्लील सामग्री बेचने वाला इंजीनियर गिरफ्तार किया है। अप्रैल में पोर्टल पर मिली शिकायत की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। अब तक की जांच में 10 हजार आपत्तिजनक वीडियो और 40 हजार फोटो भी मिल चुके हैं। आरोपी के तीन बैंक खातों में 1.20 करोड़ रुपये भी मिले हैं।
विज्ञापन
बीटेक पास शातिर इंजीनियर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
हरदोई में इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर 21 चैनल बनाकर सात हजार लोगों को अश्लील सामग्री बेचने वाले बीटेक पास शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके तीन बैंक खातों में 1.20 करोड़ रुपये भी मिले हैं। अब तक की जांच में 10 हजार आपत्तिजनक वीडियो और 40 हजार फोटो भी मिल चुके हैं। आरोपी प्रयागराज का रहने वाला है।
हरदोई के रहने वाले एक छात्र ने अप्रैल में पोर्टल के जरिए शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि उसका एआई से बना एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया के टेलीग्राम पर अपलोड है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

कड़ी से कड़ी जोड़ने पर पता चला कि प्रयागराज के धूमलगंज थाना क्षेत्र के बम्हरौली के मकान नंबर 23 एफ/9 एफ निवासी विकास सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो और फोटो बेचने का कारोबार कर रहा था। पुलिस ने एक मुखबिर के जरिए उससे संपर्क साधा। मुखबिर ने अश्लील वीडियो मांगे तो उसने चैनल सब्सक्राइब करने को कहा।
विज्ञापन
इसके लिए 350 रुपये का शुल्क जमा करने को कहा गया। इसके बाद विकास ने अपना बैंक खाता संख्या और आईएफएससी कोड मुखबिर को उपलब्ध करा दिया। यह सब मिलते ही पुलिस की टीम सक्रिय हो गई और शहर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक रोशन सिंह के नेतृत्व में विकास को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि विकास ने वर्ष 2019 में प्रयागराज के यूनाइटेड कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी। वह 21 चैनल और ग्रुप बनाकर अश्लील सामग्री ऑनलाइन बेचने का कारोबार कर रहा था।
छह साल में सात हजार सब्सक्राइबर से कमाए कई करोड़ रुपये
सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि वर्ष 2020 में विकास ने सोशल मीडिया पर ग्रुप और चैनल बनाना शुरू किए थे। छह साल में सात हजार लोग उसके साथ जुड़ गए थे। यह सभी उससे अश्लील फोटो और वीडियो लेते थे। उसने सब्सक्रिप्शन के लिए अलग-अलग प्लान भी बना रखे थे।

350 रुपये में मासिक प्लान था जबकि 450 रुपये में तीन माह और 600 रुपये में छह माह का प्लान देकर वह अपने प्राइवेट चैनलों का एक्सेस उपभोक्ताओं को दे देता था। सीओ का दावा है कि अब तक की जांच में उसके तीन बैंक खातों में लगभग सवा करोड़ रुपये जमा होने की बात सामने आई है। इससे पूर्व हुए लेनदेन का ब्योरा इसमें शामिल नहीं है।
10 हजार अश्लील वीडियो और 40 हजार आपत्तिजनक फोटो मिले
अप्रैल में शिकायत मिलने के बाद ही पुलिस हरकत में आ गई थी। गोपनीय ढंग से पूरे मामले की जांच की जा रही थी। पुलिस का दावा है कि जांच में 10 हजार अश्लील वीडियो और 40 हजार आपत्तिजनक फोटो बरामद हुए हैं।
अप्रैल में शिकायत मिलने के बाद ही पुलिस हरकत में आ गई थी। गोपनीय ढंग से पूरे मामले की जांच की जा रही थी। पुलिस का दावा है कि जांच में 10 हजार अश्लील वीडियो और 40 हजार आपत्तिजनक फोटो बरामद हुए हैं।
ज्यादातर फोटो और वीडियो लोगों के प्राइवेट मूवमेंट के हैं। बीटेक में मिले तकनीक का इस्तेमाल विकास ने आपत्तिजनक सामग्री बेचने में किया। जांच में पता चला कि अगर उसे किसी वीडियो का कुछ सेकेंड का भी क्लिप या स्क्रीनशॉट मिल जाता था तो वह गूगल लेंस समेत अन्य तकनीकों का इस्तेमाल कर वीडियो की असली लोकेशन और वास्तविक फाइल तक पहुंच जाता था। वहां से वीडियो डाउनलोड कर अपने टेलीग्राम चैनलों पर अपलोड कर देता था।
जिसे परिजन समझ रहे थे ऑनलाइन नौकरी वह निकला अश्लीलता का बिजनेस
विकास के पिता भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त हैं। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक विकास बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद ज्यादातर समय अपने कमरे में बिताता था। लैपटॉप और कंप्यूटर पर ही उलझा रहता था।
विकास के पिता भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त हैं। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक विकास बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद ज्यादातर समय अपने कमरे में बिताता था। लैपटॉप और कंप्यूटर पर ही उलझा रहता था।
परिजनों को लगता था कि विकास ऑनलाइन नौकरी करता है। जब पुलिस उस तक पहुंची तब परिजनों को पता चला कि विकास तो अश्लीलता का बिजनेस चला रहा है।
प्रयागराज के विकास के खिलाफ उपनिरीक्षक रोशन सिंह की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सोशल साइट्स के जरिए उसने अपने चैनल बना रखे थे। सात हजार लोगों ने इसका सब्सक्रिप्शन ले रखा था। जांच में उसके बैंक खातों में 1.20 करोड़ रुपये मिले हैं। नाबालिग विद्यार्थी भी उसके सब्सक्राइबर हैं। अभी अन्य बिंदुओं पर जांच चल रही है।-अंकित मिश्रा, सीओ सिटी
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन