फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Accident on Ganga Expressway tourist bus overturns after driver dozes off eight passengers injured

हरदोई: गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा, चालक को झपकी आने से पलटी टूरिस्ट बस, आठ यात्री गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

Thu, 03 Sep 2026 10:36 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 03 Sep 2026 10:36 AM IST
सार

Hardoi News: सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर एक टूरिस्ट बस चालक को झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Hardoi Accident on Ganga Expressway tourist bus overturns after driver dozes off eight passengers injured
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस को हटाती क्रेन - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले के सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हो गया है। इसमें लुधियाना से उन्नाव आ रही यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार टूरिस्ट बस चालक को झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव कनकापुर उबरिया के पास गंगा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 286 पर गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई। एक निजी टूरिस्ट बस लुधियाना से मजदूरों और उनके परिवारों को लेकर उन्नाव जा रही थी। बस में लगभग 60 यात्री सवार थे।

विज्ञापन

अचानक चालक को झपकी आ गई
बताया जा रहा है कि सफर के दौरान अचानक चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे बस पर से उसका नियंत्रण छूट गया। अनियंत्रित हुई बस एक्सप्रेसवे की दोनों सड़कों के बीच बने डिवाइडर व पौधों वाली नाली में जाकर पलट गई। बस पलटते ही वाहन के भीतर चीख-पुकार मच गई।

ये यात्री हुए गंभीर घायल
दुर्घटना की सूचना मिलते ही सवायजपुर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर पहुंचाया।

विज्ञापन

जिला मेडिकल कॉलेज रेफर
हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए उषा (27) निवासी मेवानखेड़ा उन्नाव, नीतू (18) निवासी बांगरमऊ उन्नाव, गुड्डी (46) सिद्धि पुरवा उन्नाव, कृष्ण चंद्र (67) मेहथर बांगरमऊ उन्नाव, सुमित्रा (70) हरईपुर गंजमुरादाबाद उन्नाव, कुसमा (50) माथर फतेहपुर उन्नाव, रीना देवी (45) नेवल खेड़ा बांगरमऊ उन्नाव और साहिबान (20) नुमाइश चौराहा कोतवाली शहर हरदोई को डॉक्टर अजय यादव ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

प्राथमिक उपचार के बाद दे दी गई छुट्टी
इसके अलावा, हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र के रामरतन (60), उनकी बेटी फूलवती (27), नाती शिवम (6) और रिश्तेदार सुभी (16) के साथ-साथ संडीला कोतवाली क्षेत्र के फतेह नगर निवासी गुड़िया (25) और उसका एक वर्षीय बेटा अवनिकांत भी मामूली रूप से घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

पुलिस ने सामान्य कराया यातायात
सवायजपुर के थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि हादसे में गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का मुख्य कारण चालक को झपकी आना सामने आया है। घटना के तुरंत बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ था, जिसे पुलिस ने क्रेन और अन्य वाहनों की मदद से हटवाकर सुचारू रूप से चालू करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed