फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardanarayana Dixit's son targets samajwadi party

'टोपी वाली चर्चा' विधानसभा अध्यक्ष के बेटे ने सपा को जमकर कोसा, वायरल हुई थी ये फोटो

Mon, 14 Jan 2019 09:28 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 14 Jan 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
Hardanarayana Dixit's son targets samajwadi party
सपा प्रवक्ता सुनील सिंह साजन के बगल में बैठे सुशील दीक्षित (सफेद शर्ट व हाफ जैकेट में) फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा अध्यक्ष हृदय नरायण दीक्षित के छोटे बेटे सुशील दीक्षित ने शनिवार को सफाई दी। उन्होंने कहा कि अंदाजा नहीं था कि समाजवादी पार्टी के नेता अपने फायदे के लिए फोटो वायरल कर इस तरह का दुष्प्रचार करेंगे। शुक्रवार को सपा के कार्यक्रम में भाग लेने के प्रकरण में सुशील दीक्षित ने बताया कि वह किसी भी परिस्थिति में सपा के साथ नहीं हो सकते। बताया कि सपा के पूर्व विधायक उदय राज उनके गांव लउवा के मजरा कूटीखेड़ा के रहने वाले हैं और एमएलसी का गांव तीन किमी दूर बचुआखेड़ा है। सभी लोगों को बचपन से जानते हैं। रास्ते में मिलने पर रोका तो व्यवहारिकता के नाते रुक गया था। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि उन्नाव जिले की भगवंतनगर सीट से विधायक और विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित के छोटे बेटे सुशील दीक्षित के सपा का कार्यक्रम में पहुंचकर मंच साझा किया था। इस दौरान उन्होंने समाजवादी टोपी लगाई थी। जोकि राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना गया था। फोटो वायरल होने पर सत्ता पक्ष और विपक्षी पार्टियों के सुशील दीक्षित के सपा में जाने सुगबुगाहट शुरू हो गई थी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed