फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur Accident, Truck hits bike riders, one dead and one seriously injured, police investigating

Hamirpur Accident: ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत और एक गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 02 Oct 2024 02:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 02 Oct 2024 02:16 PM IST
सार

Hamirpur News: बांदा मार्ग पर टेढा के पास ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक को गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Hamirpur Accident, Truck hits bike riders, one dead and one seriously injured, police investigating
अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में बांदा मार्ग पर टेढ़ा के निकट बाइक से आ रहे दो युवकों को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एम्बुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां पर एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे को गंभीर हालत में सदर अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन

भरुआसुमेरपुर थाना क्षेत्र के सुरौली बुजुर्ग निवासी संजय वाल्मीकि(25) पुत्र बरातीलाल बैंड बाजा के साथ साउंड सर्विस का भी कार्य करता था। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे यह बाइक से अपने साथी लक्ष्मण निषाद (22) पुत्र रामसागर के साथ साउंड को ठीक करने के लिए कस्बे में आ रहा था।
विज्ञापन

तभी बांदा मार्ग पर टेढ़ा के पास मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां संजय वाल्मीकि को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, लक्ष्मण को गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed