{"_id":"6aad82b6cf4253d617084eab","slug":"hundreds-of-palm-saplings-brought-to-the-city-forest-for-beautification-have-dried-up-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-145239-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: सिटी फॉरेस्ट में सुंदरीकरण को आए पाम के सैकड़ों पौधे सूखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: सिटी फॉरेस्ट में सुंदरीकरण को आए पाम के सैकड़ों पौधे सूखे
विज्ञापन
फोटो 18 एचएएमपी 34- शहर के सिटी फॉरेस्ट में सूखे पड़े पाम के पौधे। संवाद
लापरवाही:
- प्रत्येक पौधे की 1200 रुपये अनुमानित कीमत, रोपे जाने थे 200 पौधे
फोटो 18 एचएएमपी 34- शहर के सिटी फॉरेस्ट में सूखे पड़े पाम के पौधे। संवाद
फोटो 18 एचएएमपी 35- रोपण के लिए रखे पाम के पौधे। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। सिटी फॉरेस्ट पार्क में सुंदरीकरण के लिए आए पाम के करीब 200 पौधे आए, इनमें कुछ ही पौधे जिम्मेदारों द्वारा रोपे गए, वहीं सैकड़ों की संख्या में ये पौधे रखे-रखे सूख गए। जबकि एक पौधे की कीमत करीब 1200 रुपये बताई जा रही है। प्रभागीय वनाधिकारी बचे पौधों को जल्द रोपित कराए जाने और संबंधितों पर कार्रवाई की बात करते नजर आ रहे हैं।
शहर के बाहर स्थिति सिटी फॉरेस्ट में सुंदरीकरण कराए जाने के लिए करीब तीन माह पूर्व 200 पाम के पौधे मंगाए गए थे। इन पौधों की कीमत औसतन करीब 2.40 लाख रुपये होती है। एक पेड़ की कीमत करीब 1200 रुपये बताई जा रही है। इन पौधों को रोपित किए जाने की जिम्मेदारी श्रेत्रीय वनाधिकारी को दी गई थी, लेकिन इन्होंने कुछ ही पौधे रोपित कराए और शेष पौधे आज भी रखे हैं। इनमें सैकड़ों की तादात में पौधे सूखे हुए पड़े हैं।
मीडिया की नजरों में यह पौधे आने पर विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। जिम्मेदार इस पर कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं। जिम्मेदारों की इस लापरवाही के चलते सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है। लोगों ने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
वर्जन:
सिटी फॉरेस्ट के सुंदरीकरण के लिए पाम के कुछ पौधे मंगाए गए थे। इनको रोपे जाने की जिम्मेदारी श्रेत्रीय वनाधिकारी को दी गई थी। इन पौधों को रोपे जाने के लिए संबंधितों को आदेशित किया जाएगा। लापरवाही पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- अरविंद कुमार, डीएफओ।