{"_id":"6aad8343802c3c12880d478f","slug":"preparations-begin-for-the-historic-kansa-fair-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-145244-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: ऐतिहासिक कंस मेले की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: ऐतिहासिक कंस मेले की तैयारियां शुरू
विज्ञापन
- 25 को कंस दरबार एवं 26 को शोभायात्रा और कंस वध, 24 तक दुरुस्त होंगी व्यवस्थाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
मौदहा। कस्बे के ऐतिहासिक कंस मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेले को लेकर शुक्रवार को कोतवाली परिसर में प्रशासन और मेला आयोजकों की बैठक हुई। एसडीएम और सीओ ने मेले के दौरान सुरक्षा, बिजली, जलभराव और रास्तों की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।
आयोजकों ने प्रशासन से 24 सितंबर तक मेले से जुड़े रास्तों के गड्ढों की मरम्मत, जलभराव और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने की मांग की। बिजली विभाग के अधिकारियों को भी निर्बाध विद्युत आपूर्ति और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
आयोजक राजनारायण गुप्ता ने बताया कि 25 सितंबर को कंस दरबार सजाया जाएगा। रात में धार्मिक कार्यक्रम और नगर भ्रमण का आयोजन होगा। 26 सितंबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद कंस वध और नागनाथन का कार्यक्रम होगा। 27 सितंबर को विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
सीओ राजकुमार पांडेय ने कहा कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रमुख स्थानों और आयोजन स्थलों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। भीड़ को देखते हुए पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी।
बैठक में एसडीएम करनवीर सिंह, ईओ सीमा तोमर सहित बिजली विभाग के अधिकारी सहित आयोजक चिरौजी लाल गुप्ता, अवधेश पालीवाल, राजनारायण गुप्ता, आशीष सिंह (अल्लू), राकेश निगम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।